Astro tips : 2 अप्रैल को पैदा बच्चे इतने दिमागी, बड़े-बड़े खा जाएंगे गच्चा, अयोध्या के पंडित ने बताई वजह

Share to your loved once


Last Updated:

Astro tips 2 april : आज 2 अप्रैल है. आज ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी, आज जन्मे बच्चों पर इसका कैसा प्रभाव रहेगा, लोकल 18 ने अयोध्या के आचार्य सीताराम दास से बात की. वे बताते हैं कि आज दिन के अधिकांश भाग में चंद्रमा हस्त नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा. आज जन्मे बच्चे उत्तर फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र के संयोग से ऐसे बच्चे स्वभाव से जिम्मेदार, समझदार और परिवार के प्रति समर्पित होते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता होती है. निर्णय लेने में संतुलित और व्यावहारिक होंगे.

अयोध्या. सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को विशेष माना जाता है. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र और राशि में परिवर्तन होता है, जिसका प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक तौर देखने को मिलता है. आज 2 अप्रैल है. आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी, आज जन्मे बच्चों पर इसका कैसा प्रभाव रहेगा, लोकल 18 ने अयोध्या के आचार्य सीताराम दास से बात की. वे बताते हैं कि 2 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से जन्म लेने वाले बच्चों के लिए विशेष है. पंचांग के अनुसार इस दिन चैत्र पूर्णिमा रहेगी और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेगा. दिन के अधिकांश भाग में चंद्रमा हस्त नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा. इससे पहले उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव भी दिखाई देता है. कन्या राशि में स्थित चंद्रमा बच्चों को व्यवहारिक सोच, अनुशासन और सूक्ष्म निरीक्षण की क्षमता प्रदान करता है.

गहराई से सोचने वाले

उत्तर फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र के संयोग से ऐसे बच्चे स्वभाव से जिम्मेदार, समझदार और परिवार के प्रति समर्पित होते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता तो होती ही है. निर्णय लेने में संतुलित और व्यावहारिक भी माने जाते हैं. बचपन से ही इनमें व्यवस्था प्रियता, पढ़ाई में रुचि और अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट सोच देखने को मिलेगा. कई बार ये बच्चे कम बोलने वाले लेकिन गहराई से सोचने वाले होते हैं.

ये अक्षर शुभ

कन्या राशि का प्रभाव इन्हें विश्लेषणात्मक बुद्धि देता है, इसलिए भविष्य में शिक्षा प्रशासन, चिकित्सा, तकनीक, लेखन या शोध जैसे क्षेत्रों में सफलता की संभावना अधिक रहती है. ऐसे बच्चे अपने कार्य को पूरी सावधानी से करना पसंद करते हैं और छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देते हैं. परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त करने की क्षमता इनके भीतर स्वाभाविक रूप से विकसित होती है. यदि जन्म हस्त नक्षत्र के चरण में होता है तो नाम के लिए ‘पू’, ‘ष’, ‘ण’, ‘ठ’ अक्षर शुभ हैं. उत्तर फाल्गुनी प्रभाव में ‘टे’, ‘टो’, ‘पा’, ‘पी’ अक्षर शुभ माने जाते हैं

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP