दही, गुड़, तांबा और लोहे से बहराइच के किसान ने बनाया ऐसा स्प्रे, मक्के की फसल के लिए वरदान, जानें तरीका

Share to your loved once


होमताजा खबरकृषि

दही, गुड़, तांबा और लोहे से इस किसान ने बनाया ऐसा स्प्रे, मक्के के लिए वरदान

Last Updated:

Maize Farming : बहराइच के इस किसान ने कमाल कर दिखाया है. जहां ज्यादातर किसान मक्के की फसल में धड़ल्ले से रासायनों का इस्तेमाल करते हैं, जगन्नाथ प्रसाद मौर्य ने दही, गुड़, तांबा और लोहा की मदद से चमत्कारी स्प्रे बनाया है. लोकल 18 से किसान जगन्नाथ बताते हैं कि इसके स्प्रे से फसलों में नाइट्रोजन और फास्फोरस की कमी पूरी हो जाती है. फसलें तेजी से ग्रोथ करती हैं और लहराती हुई निकलती हैं. मुनाफा अच्छा हो रहा है.

बहराइच. रसायनों की मदद से खेती करते हुए तो आपने बहुत सारे किसानों को देखा होगा लेकिन आज हम मक्के की जैविक खेती के बारे में बताने जा रहे हैं. इसे यूपी स्थित बहराइच जिले के रहने वाले किसान ने शुरू किया है. वे दही, गुड़, तांबा और लोहा का खास चमत्कारी स्प्रे बना कर फसलों पर छिड़काव करते हैं. वे बताते हैं कि जैविक विधि से मक्के की खेती करना ज्यादा जटिल प्रक्रिया नहीं है. इसके लिए आपके पास पशु मौजूद होने चाहिए बस. जैविक खेती में पशुओं से निकलने वाला गोबर और मूत्र ही काम आता है. कीटों के नियंत्रण के लिए ट्रैप लगाया जाता है. सिंचाई और खरपतवार से लड़ने के लिए मल्चिंग की जाती है. इस प्रक्रिया को अपनाकर जैविक खेती आसानी से की जा सकती है.

कहां से आया आइडिया

बहराइच जिले के गांव कौवा कोडरी में रहने वाले किसान जगन्नाथ प्रसाद मौर्य काफी समय से ये विधि अपनाए हुए हैं. एक बार वे कृषि कार्य से झांसी गए थे, वहां पर उनकी मुलाकात एक किसान से हुई. उस किसान से इन्होंने अपने मक्के की फसल के बारे में बातचीत की. उस किसान ने यूट्यूब पर उन्हें एक वीडियो दिखाया और दही, गुड़, लोहा व तांबे से बने चमत्कारी स्प्रे के बारे में बताया. जगन्नाथ प्रसाद मौर्य ने वापस आकर खुद इसे बनाना शुरू कर दिया. वे कहते हैं कि इसके स्प्रे से फसलों में नाइट्रोजन और फास्फोरस की कमी पूरी हो जाती है. फसलें तेजी से ग्रोथ करती हैं और लहराती हुई निकलती हैं. मुनाफा अच्छा हो रहा है.

कैसे करें तैयार
किसान जगन्नाथ के मुताबिक, इस स्प्रे को तैयार करना कोई बड़ी बात नहीं है. बस इसके लिए आपको जानकारी होनी चाहिए. सबसे पहले 7 से 8 दिन पुरानी दही को लेकर सीमित मात्रा में गुड़ मिलाएं. फिर एक पात्र में तांबे का टुकड़ा और लोहे का टुकड़ा डालकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें. इस घोल को स्प्रे मशीन की मदद से 20 लीटर पानी में 500 ग्राम डालकर खेतों में स्प्रे करें.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP