बांके बिहारी के दर्शन हुए आसान, टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन अब हफ्ते में 5 नहीं बल्कि सातों दिन दौड़ेगी, देखें नया शेड्यूल

Share to your loved once


Last Updated:

Pilibhit Railway News: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. टनकपुर-मथुरा-अछनेरा स्पेशल ट्रेन (05061/05062), जो अब तक हफ्ते में केवल पांच दिन चलती थी, अब रोजाना संचालित होगी. रेलवे के इस फैसले से पीलीभीत, बरेली और कासगंज के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना आसान होगा. केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों के बाद यह ट्रेन अब नए नंबर 15093/15094 के साथ सातों दिन चलेगी, जिससे मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच रेल सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए होली के बाद रेलवे ने खुशियों की एक और सौगात दी है. यात्रियों की भारी मांग और टिकटों की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने टनकपुर-मथुरा-अछनेरा रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब रोजाना चलाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से मिली इस मंजूरी के बाद अब श्रद्धालुओं और व्यापारियों को कंफर्म सीट के लिए हफ्ते के खास दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

हफ्ते में 5 दिन के बजाय अब रोजाना सेवा
अभी तक टनकपुर-मथुरा-अछनेरा स्पेशल ट्रेन (05061/05062) सप्ताह में केवल पांच दिन ही संचालित की जा रही थी. सीमित फेरों की वजह से यात्रियों को अक्सर कंफर्म टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी. यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए अब इसे सप्ताह के पांच दिन के बजाय रोजाना चलाने का निर्णय लिया गया है.

नया नंबर और रूट की जानकारी
अब यह ट्रेन 15093/15094 नंबर के साथ सप्ताह के सातों दिन पटरी पर दौड़ेगी. यह ट्रेन मुख्य रूप से टनकपुर, पीलीभीत, बरेली, कासगंज और मथुरा जैसे शहरों को जोड़ती है. इसके रोजाना चलने से न केवल आम यात्रियों, बल्कि व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को भी बड़ा फायदा होगा. खासकर उन श्रद्धालुओं के लिए यह बड़ी सौगात है जो बांके बिहारी के दर्शन के लिए मथुरा-वृंदावन जाते हैं.

जितिन प्रसाद की पैरवी आई काम
इस रूट पर ट्रेन को नियमित और प्रतिदिन चलवाने के लिए स्थानीय स्तर पर काफी प्रयास किए जा रहे थे. केंद्रीय राज्यमंत्री और पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने इस मांग को रेल मंत्रालय के सामने प्रमुखता से रखा था. उनके लगातार प्रयासों के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. जितिन प्रसाद ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP