सुबह नर्वस थे…शाम को बने हीरो, रिकी पोंटिंग के मंत्र ने बदला कूपर कोनोली का खेल, पंजाब किंग्स की बल्ले-बल्ले
Last Updated:
Cooper Connolly Statement: पंजाब किंग्स को रोमांचक जीत दिलाने वाले बल्लेबाज कूपर कोनोली ने सफलता का श्रेय रिकी पोंटिंग को दिया है. कोनली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने जीत के बाद कहा कि रिकी पोंटिंग ने मुझे शांत रहकर आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए कहा था. यह फॉर्मूला काम कर गया.

कूपर कोनोली ने बेहतरीन पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई.
मुल्लांपुर. पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया और बताया कि कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें आक्रामक खेलने की सलाह दी थी. कोनोली कप्तान श्रेयस अय्यर से भी सीखने के लिए उत्सुक हैं. कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई. उन्होंने जियोस्टार से कहा, ‘मैं सुबह उठा तो थोड़ा नर्वस था, लेकिन इससे मुझे खुशी भी मिली. मैं अपने बेस्ट प्रदर्शन का इंतजार कर रहा था.’ उन्होंने कहा, ‘रिकी पोंटिंग ने मुझे शांत रहकर खेलने को कहा और आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए कहा. यह टीम का शानदार प्रयास था. हमने अच्छी गेंदबाजी की जिससे चीजें आसान हो गईं.’
कूपर कोनोली ने कहा, ‘मैं श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करके सीखना चाहता था. वह वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं. मैंने ऑस्ट्रेलिया ए और ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके खिलाफ खेला है. मैं उनसे ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश करूंगा.’ ऑस्ट्रेलिया के 22 साल के इस बल्लेबाज ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श उनके आदर्श हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा चयन हुआ तो वह बहुत अच्छा पल था. मैंने सबसे पहले शॉन मार्श से बात की और उन्होंने मुझे सलाह दी. मैंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ काफी खेला है और वह मेरे मेंटोर और आदर्श हैं.’
कूपर कोनोली ने बेहतरीन पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई.
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने हैरानी जताई कि गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन के सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को काफी देर से गेंद दी. प्रसिद्ध ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. कुंबले ने कहा, ‘आईपीएल 2025 में पर्पल कैप जीतने वाले प्रसिद्ध को इतनी देर से 13वें ओवर में गेंद देने का कारण समझ नहीं आया. उसे छठे से दसवें ओवर के बीच गेंद देनी चाहिए थी.’
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें