नॉन-वेज लवर्स के लिए खास… घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल फिश करी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे, जानिए रेसिपी

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

रेस्टोरेंट नहीं, घर पर मिलेगा ढाबा वाला स्वाद, देखिए फिश करी की आसान रेसिपी

Last Updated:

फिश करी एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है. इसे बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन आज हम यहां जिस फिश करी के बारे में बात करने जा रहे हैं. वह दरअसल ढाबा स्टाइल फिश करी है. आप एक बार अगर इसे खा लेते हैं, तो बार-बार खाना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं इस आसान रेसिपी के बारे में…

नॉन=वेज लवर्स के बीच चिकन और मटन के साथ-साथ फिश भी काफी पसंद की जाती है. फिश करी एक बेहद स्वादिष्ट डिश है, जिसे कई तरीकों से बनाया जाता है. लेकिन आज हम जिस रेसिपी की बात कर रहे हैं, वह है ढाबा स्टाइल फिश करी, जिसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. आइए जानते हैं इस आसान रेसिपी के बारे में.

ढाबा स्टाइल फिश करी बनाने के लिए सबसे पहले 1 किलो रोहू मछली लें. मैरिनेशन के लिए 1 टेबल स्पून बेसन, 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च, 1 टी स्पून हल्दी, 1 टी स्पून धनिया पाउडर, 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर, 1 टी स्पून नमक, 2 टी स्पून नींबू का रस, 2 टेबल स्पून तेल और 1 टेबल स्पून पानी मिलाकर मछली पर अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए अलग रख दें.

ग्रेवी के लिए 100 ग्राम प्याज, अदरक के टुकड़े, 200 ग्राम टमाटर, 1/2 टी स्पून हल्दी, 1 टी स्पून लाल मिर्च, 1 टी स्पून धनिया पाउडर, 2 स्पून राई, 1 टी स्पून कश्मीरी मिर्च, 3/4 टी स्पून जीरा, 1/2 टी स्पून सरसों के बीज और 2 हरी मिर्च का इस्तेमाल करें. इससे करी का स्वाद गाढ़ा और बेहद लाजवाब बनता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें और इसमें मैरिनेट की हुई मछली के टुकड़ों को धीरे-धीरे डालें. मछली को मध्यम आंच पर हर तरफ 3-5 मिनट तक हल्का ब्राउन होने तक तलें. इसके बाद तेज आंच पर दोनों तरफ से 5 मिनट तक अच्छे से फ्राई करें. तैयार मछली को निकालकर एक प्लेट में अलग रख लें.

अब एक दूसरी कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें लाल मिर्च और मेथी डालें और जब ये चटकने लगें, तो कटी हुई हरी मिर्च डालें. इसके बाद प्याज और टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं. तेज से मध्यम आंच पर करीब 20 मिनट तक इसे भूनें, जब तक पेस्ट अच्छी तरह पककर गाढ़ा न हो जाए और तेल अलग दिखाई देने लगे.

अब इसमें मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मध्यम से धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक भूनें, जब तक मसाला अच्छी तरह पककर दानेदार न हो जाए और तेल अलग दिखाई देने लगे. इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और फिर तली हुई मछली के टुकड़ों को धीरे-धीरे इसमें डाल दें.

अब इसमें मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मध्यम से धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक भूनें, जब तक मसाला अच्छी तरह पककर दानेदार न हो जाए और तेल अलग दिखाई देने लगे. इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और फिर तली हुई मछली के टुकड़ों को धीरे-धीरे इसमें डाल दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP