mangal gochar on hanuman jayanti 2026 | mangal shani Surya yuti in meen rashi negative impact on singh tula and these 6 Zodiacs | हनुमान जयंती पर मंगल
Mars Transit In Pisces: मंगल ग्रह हनुमान जयंती पर यानी 2 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां वह पिता-पुत्र यानी सूर्य और शनि ग्रह के साथ युति बनाएंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह के सूर्य के साथ तो मित्रवत संबंध हैं लेकिन शनि के साथ शत्रुतापूर्ण संबंध माने जाते हैं. साथ ही मंगल को अशुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है और वह एक अग्नि तत्व ग्रह हैं, जो गुस्से और आक्रामकता का प्रतीक माने जाते हैं. हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. साथ मीन राशि में मंगल, सूर्य और शनि की युति तुला, मकर समेत 6 राशियों के लिए परेशानियों का कारण बन सकती है. इन राशियों का बिजनेस में मुनाफा कमाना मुश्किल हो सकता है और पारिवारिक स्थिति बिगड़ सकती है. आइए जानते हैं हनुमान जयंती पर मीन राशि में बन रही मंगल, सूर्य और शनि की युति से किन किन राशियों को सावधान रहना होगा.
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का वृषभ राशि पर प्रभाव
हनुमान जयंती पर सूर्य, मंगल और शनि की युति से वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. आपकी मां की सेहत और खर्चे दोनों ही बिगड़ सकते हैं. इस समय आपको जमीन से जुड़े मामलों का भी सामना करना पड़ सकता है. करियर की बात करें तो इस दौरान मंगल का असर औसत ही रहेगा. काम की जगह पर बढ़ते तनाव के कारण आप नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. वहीं जो लोग अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं या कोई बड़ा इनाम पाना चाहते हैं, उन्हें इस समय निराशा हाथ लग सकती है. इस अवधि में बिजनेस करने वालों को आगे की योजना बनाना जरूरी है क्योंकि प्रतियोगी कड़ी टक्कर दे सकते हैं.
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का सिंह राशि पर प्रभाव
मंगल, सूर्य और शनि की युति सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी नहीं दिख रही है. इस समय खुशी और उत्साह की कमी महसूस हो सकती है. इसके अलावा, आपके आराम में भी कमी आ सकती है और भाग्य का साथ ना मिलने से आप परेशान भी हो सकते हैं. तीन ग्रहों की युति का प्रभाव आपके कामकाज पर देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह आप पर काफी दबाव बढ़ेगा और आत्मविश्वास कम देखने को मिलेगी. पैसों के मामले में भी नुकसान हो सकता है, ऐसे में आपको खर्चों का बजट बनाकर चलना चाहिए और सही योजना बनानी चाहिए. आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस अवधि में नुकसान हो सकता है.
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का तुला राशि पर प्रभाव
हनुमान जयंती पर बन रही मंगल, सूर्य और शनि की युति तुला राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाली रहेगी. इस दौरान तुला राशि वालों को कामकाज की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. इस अवधि में तुला राशि वालों को अपनी बातों को बहुत सोच-समझकर कहना चाहिए, क्योंकि आपके शब्दों को कोई गलत समझ सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मियों और मैनेजर्स के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना जरूरी है, वरना आपके लिए ऑफिस में परेशानी खड़ी हो सकती है. बिजनेस पार्टनर के साथ भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. खासकर, बड़े बिजनेस फैसले लेते समय बहुत सावधानी बरतें.
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
सूर्य, शनि और मंगल की युति से वृश्चिक राशि वालों को अपने बच्चों की तरक्की और भलाई के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. आप अपने काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे. कभी-कभी आपको मुश्किल हालातों का भी सामना करना पड़ सकता है. वृश्चिक राशि के लोग अगर काम से जुड़ी योजनाएं बनाएंगे तो उन्हें सफलता मिल सकती है. मंगल के गोचर के दौरान, आपके लिए बड़े आर्थिक फैसले लेना मुश्किल हो सकता है. इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे बचत करना मुश्किल होगा और कमाई भी खर्च हो सकती है. बच्चों की सेहत को लेकर भी आपको चिंता हो सकती है.
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का मकर राशि पर प्रभाव
शनि, मंगल और सूर्य ग्रह की युति से मकर राशि वालों को लक्ष्यों को हासिल करने में परेशानी आ सकती है. आपके लिए चीजें मुश्किल हो सकती हैं और आपको सुख-सुविधाओं से समझौता करना पड़ सकता है. चाहे आप कितना भी मेहनत करें, इस समय आपके काम की सराहना नहीं होगी. मकर राशि के बिजनेसमैन के लिए मंगल का गोचर खासकर बिजनेस की ग्रोथ को लेकर समस्याएं ला सकता है. इस समय आप ज्यादा कमाई नहीं कर पाएंगे, क्योंकि ना तो आपको फायदा होगा और ना ही नुकसान. आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए अच्छा नहीं है और घर की जिम्मेदारियों के चलते खर्चे बढ़ सकते हैं.
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का मीन राशि पर प्रभाव
हनुमान जयंती पर बन रही सूर्य, शनि और मंगल की युति से मीन राशि वालों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि रिश्तों और परिवार में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. दोस्तों और पार्टनर के साथ मतभेद या झगड़े हो सकते हैं. करियर की बात करें तो अगर आप नौकरी में हैं तो इस समय आपकी प्रगति उतनी नहीं होगी, जितनी आप चाहेंगे. आपके सीनियर्स आप पर काम को लेकर दबाव बना सकते हैं, जिससे आप निराश महसूस कर सकते हैं. अगर आप बिजनेस में हैं तो इस समय अच्छा पैसा कमाना और आगे बढ़ना आपके लिए आसान नहीं होगा. बिजनेस पार्टनर के साथ भी समस्याएं आ सकती हैं. सेहत की बात करें तो आपको पैरों में दर्द हो सकता है.