momos ki chatni ki recipe । मोमोज की चटनी रेसिपी
Last Updated:
Momos Ki Chatni Kaise Banti Hain: मोमोज की चटनी टमाटर और लाल मिर्च से बनती है जो तीखी और खट्टी होती है. इसमें लहसुन और अदरक डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. उबले टमाटर और भीगी मिर्च को पीसकर चटनी तैयार की जाती है. आप इसे हल्का पका भी सकते हैं ताकि इसका फ्लेवर और गहरा हो जाए. यह चटनी मोमोज के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाती है.
Momos Ki Chatni Kaise Banti Hain: जब भी हम मोमोज खाते हैं, तो उसका असली मजा उसकी चटनी से ही आता है. स्टीम्ड मोमोज अपने आप में हल्के और सॉफ्ट होते हैं, लेकिन जब उन्हें तीखी और खट्टी चटनी के साथ खाया जाता है तो उनका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. अक्सर लोग घर पर मोमोज तो बना लेते हैं, लेकिन वही बाजार जैसी चटनी नहीं बना पाते. यही वजह है कि स्वाद अधूरा लगता है.
अच्छी बात ये है कि आप घर पर भी बिल्कुल वही स्वाद पा सकते हैं, बस सही तरीका और सही मसालों का इस्तेमाल करना जरूरी है. यह चटनी बनाने में आसान है, ज्यादा समय भी नहीं लेती और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी आसानी से मिल जाती हैं. अगर आप एक बार यह रेसिपी ट्राई करेंगे, तो हर बार मोमोज के साथ यही चटनी बनाना चाहेंगे.
मोमोज की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री: इस चटनी को बनाने के लिए आपको टमाटर, सूखी लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और नमक की जरूरत होगी. इसके अलावा थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस डालने से चटनी में खट्टापन आता है जो इसे और स्वादिष्ट बनाता है. कुछ लोग इसमें सोया सॉस भी डालते हैं जिससे इसका फ्लेवर और गहरा हो जाता है. अगर आप ज्यादा तीखा पसंद करते हैं तो लाल मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चटनी बनाने की तैयारी कैसे करें: सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धो लें और उन्हें उबालने के लिए रख दें. साथ में सूखी लाल मिर्च भी पानी में डाल दें ताकि वे नरम हो जाएं. जब टमाटर नरम हो जाएं तो उन्हें ठंडा होने दें और उनका छिलका निकाल लें. इससे चटनी का टेक्सचर स्मूद बनता है. लाल मिर्च को भी पानी से निकालकर तैयार रखें.
मोमोज की चटनी बनाने का आसान तरीका: अब एक मिक्सर जार में उबले हुए टमाटर, भीगी हुई लाल मिर्च, लहसुन और अदरक डालें. इसमें नमक डालें और इसे अच्छी तरह पीस लें. अगर आपको चटनी ज्यादा गाढ़ी लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं. अब इसमें थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस डालें और फिर से हल्का सा मिक्स कर लें.
अगर आप इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें तैयार चटनी को हल्का सा पका लें. इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है और चटनी ज्यादा दिन तक खराब नहीं होती.
चटनी को और टेस्टी बनाने के खास टिप्स: अगर आप चाहते हैं कि आपकी चटनी बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल लगे, तो उसमें थोड़ा सा तिल या तिल का तेल डाल सकते हैं. इससे इसका फ्लेवर अलग ही लेवल पर चला जाता है. इसके अलावा चटनी को ज्यादा देर तक उबालें नहीं, वरना उसका फ्रेश स्वाद खत्म हो सकता है. अगर आपको स्मूथ चटनी पसंद है तो इसे अच्छे से ब्लेंड करें, और अगर थोड़ा दानेदार टेक्सचर पसंद है तो हल्का सा मोटा पीसें.
हेल्दी और अलग फ्लेवर के लिए क्या करें: अगर आप इसे हेल्दी बनाना चाहते हैं तो कम तेल में ही इसे तैयार करें. आप इसमें गाजर या शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं जिससे इसका स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ जाते हैं. कुछ लोग इसमें हरी मिर्च डालकर इसे और तीखा बनाते हैं, तो आप अपने स्वाद के अनुसार बदलाव कर सकते हैं.