VIDEO: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर को देख अमेरिकी को याद आए अरुण गोविल, दिया ऐसा तोहफा, खुली रह गईं एक्टर की आंखें

Share to your loved once


Last Updated:

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. 2 अप्रैल को फिल्म का टीजर जारी होगा, लेकिन इससे पहले मेकर्स ने अमेरिकी में स्पेशल टीजर लॉन्च रखा था. इस दौरान एक फैन ने रणबीर कपूर के शानदार अभिनय से खुश होकर उन्हें राम मंदिर बना हुआ जैकेट गिफ्ट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

ख़बरें फटाफट

VIDEO: 'रामायण' में रणबीर कपूर को देख अमेरिकी को याद आए अरुण गोविलZoom

‘रामायण’ का 2 अप्रैल को टीजर जारी होगा.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है. कल यानी कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी अपनी इस मच अवेटेड फिल्म से पर्दा उठाने जा रहे हैं. हुनमान जयंती के मौके पर ‘रामायण’ के किरदारों के लुक की झलक शेयर की जाएगी. भारत में ‘रामायण’ से पर्दा उठाने से पहले मेकर्स ने अमेरिका में अपनी फिल्म का टीजर दिखाया जिसे देखने का मौका चंद लोगों को ही मिला. कुछ अमेरिकी दर्शकों के लिए फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया जिसे देख फैंस मंत्रमुग्ध हो गए.

इस स्क्रीनिंग से एक वीडियो सामने आया है जिसमें ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की एक्टिंग देख फैंस भावुक हो गए. एक फैन ने एक्टर को उनके अभिनय से खुश होकर नायाब तोहफा दिया है. स्क्रीनिंग के बाद रणबीर कपूर ने एक साउथ एशियन बुटीक नजराना के प्रतिनिधि ने मुलाकात की. उन्होंने एक्टर को राम मंदिर से प्रेरित जैकेट दिया. इस जैकेट पर राम मंदिर और श्रीराम बने हुए थे.

दिल जीत रहा रणबीर कपूर का रिएक्शन

रणबीर कपूर ने फैन से मिले इस गिफ्ट को अपनी टीम और कुछ अमेरिकी लोगों के सामने खोला. एक्टर का अद्भुत रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया. एक्टर राम मंदिर और श्रीराम बना हुआ जैकेट देखकर बेहद खुश नजर आए.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP