आदित्य धर के मुरीद हुए प्रियंका चोपड़ा-विक्की कौशल, पूरी टीम को बताया ‘धुरंधर’, रणवीर सिंह को कहा प्रेरणा
Last Updated:
स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है और दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी इसे भरपूर सराहना मिल रही है. आदित्य धर की बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में डायरेक्टर के साथ काम कर चुके विक्की कौशल ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं. विक्की ने रणवीर की कमाल की एनर्जी की तारीफ करते हुए उन्हें प्रेरणा बताया. वहीं देसी गर्ल प्रियंका भी पूरी स्टारकास्ट की मुरीद हो गई हैं.

विक्की कौशल ने ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में आदित्य धर के साथ काम किया था. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. ‘स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को लेकर न सिर्फ आम दर्शक, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं. इसी कड़ी में अभिनेता विक्की कौशल और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म और उसकी पूरी टीम की जमकर तारीफ की है.
विक्की कौशल ने आदित्य-रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ
विक्की ने फिल्म की स्टार कास्ट की भी खुलकर प्रशंसा की. उन्होंने रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस को प्रेरणादायक बताया और कहा कि उनकी एनर्जी और अभिनय हर बार कुछ नया सिखाते हैं. इसके अलावा आर. माधवन और राकेश बेदी के काम को भी उन्होंने सराहा. तकनीकी टीम की तारीफ करते हुए विक्की ने एडिटिंग और म्यूजिक को फिल्म की बड़ी ताकत बताया और सभी को इस सफलता के लिए बधाई दी.
विक्की कौशल ने अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है.
प्रियंका चोपड़ा भी ‘धुरंधर 2’ टीम की हुईं मुरीद
वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के प्रति अपनी सराहना जाहिर की. उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ एक नोट शेयर करते हुए रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अन्य कलाकारों को बधाई दी. प्रियंका ने निर्देशक आदित्य धर को एक ऐसे फिल्ममेकर के रूप में बताया, जो अपने काम को मिशन की तरह लेते हैं.
प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम पोस्ट
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज, साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है. जहां पहले पार्ट को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, वहीं दूसरे भाग में कहानी और एक्शन को और ज्यादा बड़े स्तर पर पेश किया गया है. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें