कौन सी हल्दी है बेहतर देसी या हीरोठ? दोनों में क्या है विशेष अंतर? एक है गैस का रामबाण इलाज!

Share to your loved once


Last Updated:

Desi or Hiroth turmeric: हल्दी एक ऐसी फसल है जो खानपान की चीजों में शामिल तो होती ही हैं, साथ ही साथ, अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है. बिहार के पूर्वी चंपारण में भी हल्दी की बड़े पैमाने पर खेती होती है जिसमें देसी और हीरोठ दोनों ही प्रकार की हल्दी उगाई जाती है. इनमें से देसी हल्दी ज्यादा उपयोगी है. लेकिन इसकी पहचान करना भी जरूरी है.

जमुई. लोग अपने गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए अपने बगीचे में गुलाब लगाते हैं. लेकिन कई बार कुछ कीटों के कारण गुलाब के पौधों में फूल नहीं लगते. कीटों के कारण गुलाब के पौधे खाली पड़ जाते हैं और हमारे बगीचे से रौनक चली जाती है. इस से निपटने के लिए लोग कई तरह के कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप कुछ देसी और घरेलू नुस्खे से भी अपने बगीचे की खूबसूरती को निखार सकते हैं.

जमुई जिले के नर्सरी संचालक कनिष्क कुमार बताते हैं कि अक्सर गुलाब के पौधों में माहू, सफेद मक्खी, थ्रिप्स और फफूंदी जैसे रोग लग जाते हैं, जिससे पौधे कमजोर हो जाते हैं और फूलों की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है. ऐसे में नीम का तेल आपके बड़े काम आ सकता है. कनिष्क बताते हैं कि नीम के तेल में प्राकृतिक कीटनाशक गुण होते हैं, जो पौधों को नुकसान पहुंचाए बिना कीटों को खत्म करने का काम करते हैं.

ऐसे करें इसका इस्तेमाल
उन्होंने बताया कि इसके लिए एक लीटर पानी में करीब 3 से 5 मिलीलीटर नीम का तेल मिलाकर अच्छी तरह घोल तैयार करना चाहिए. इसके बाद इस घोल का छिड़काव सुबह या शाम के समय पौधों की पत्तियों, टहनियों और कलियों पर करना चाहिए. ध्यान रहे कि तेज धूप में इसका छिड़काव न करें, क्योंकि इससे पत्तियों पर दाग पड़ सकते हैं. नियमित रूप से 7 से 10 दिन के अंतराल पर छिड़काव करने से पौधों में लगे कीट धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं. नीम का तेल कीटों के प्रजनन चक्र को भी बाधित करता है, जिससे नए कीट पैदा नहीं हो पाते हैं और पौधे स्वस्थ बने रहते हैं.

कई चीजों से करती है बचाव
कनिष्क बताते हैं कि नीम का तेल न केवल कीटों से बचाव करता है, बल्कि यह फंगल रोगों को भी नियंत्रित करने में मददगार होता है. इसके नियमित उपयोग से गुलाब के फूल अधिक चमकदार और स्वस्थ होते हैं. उन्होंने बताया कि इसके इस्तेमाल से महंगी दवाओं पर होने वाला खर्च कम हो जाता है. ऐसे में अगर आप अपने गुलाब के पौधों को भरा रखना चाहते हैं तो यह देसी नुस्खा आपके काफी काम आएगा.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP