सलमान खान के साथ नजर आएगी लेडी सुपरस्टार, दिल राजू की एक्शन फिल्म में हुई एंट्री, शाहरुख संग दे चुकी 1300 करोड़ी

Share to your loved once


Last Updated:

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ जो अब ‘मातृभूमि’ के नाम से रिलीज होगी पोस्टपोन हो गई है. फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये अगस्त में आएगी. इस बीच एक्टर ने साउथ के प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ हाथ मिलाते हुए नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है जिसकी शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है. सलमान की अपकमिंग फिल्म में नयनतारा की एंट्री हो गई है. दोनों पहली बार साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ काम किया था.

सलमान खान के साथ नजर आएगी लेडी सुपरस्टार, एक्शन फिल्म में हुई एंट्रीZoom

सलमान खान की फिल्म में लेडी सुपरस्टार की एंट्री हो गई है.

नई दिल्ली.  सलमान खान का करियर इन दिनों कुछ खास नहीं चल रहा है. एक्टर की फिल्मों का पुराना क्रेज अब कम होते दिख रहा है. ‘कंटेंट इज किंग’ के जमाने में अब स्टारडम के दम पर फिल्में नहीं चल पा रही हैं. भाईजान की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है. इसके साथ ही रिलीज डेट भी टल गई है. पहले फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये अगस्त में रिलीज होगी. इन सबके बीच सलमान खान ने साउथ के नामी प्रोड्यूसर दिल राजू संग अपनी नई एक्शन फिल्म का ऐलान कर दिया है. सलमान खान ने कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ऐलान किया था और अब उनकी एक्शन फिल्म में लेडी सुपरस्टार नयनतारा की एंट्री हो गई है.

हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर इस बड़े कोलैब का ऐलान किया. शेयर की गई फोटो कोलाज में सलमान खान और नयनतारा साथ नजर आए, जिस पर ‘वेलकम नयनतारा X सलमान खान’ लिखा गया था. कैप्शन में नयनतारा को ‘क्वीन’ बताते हुए मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को ‘कुछ बेहद खास’ बताया, जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है.

दिल राजू की फिल्म में नयनतारा की एंट्री

इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी वामशी पेडिपल्ली संभाल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी और इसमें दर्शकों को एक दमदार कहानी के साथ भव्य विजुअल ट्रीट देखने को मिलेगी. इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में सलमान खान और नयनतारा को भरपूर एक्शन करते देखा जा सकता है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP