मैं अपनी किस्मत… चोट को लेकर घबराए हुए हैं श्रेयस अय्यर, मैच के बाद डर डर कर बात करते नजर आए
Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए. उनको नॉन-स्ट्राइकर एंड पर कूपर कॉनॉली के लगाए शॉट पर चोट लगी थी. खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके हाथ पर लग गई.फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज किया गया. मैच के बाद श्रेयस ने चोट पर अपडेट दिया.

श्रेयस अय्यर अपनी चोट पर मैच के बाद दिया अपडेट
नई दिल्ली. पंजाब किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत रोमांचक जीत के साथ की. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में टीम ने 22 के कूपर कॉनॉली की शानदार 72 रन की पारी के दम पर मुकाबला अपने नाम किया. मैच के दौरान टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को चोट लगी थी. उन्होंने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले के दौरान हाथ में चोट लगने के बाद एक अहम अपडेट साझा किया.
श्रेयस अय्यर को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर कूपर कॉनॉली के लगाए शॉट पर चोट लगी थी. उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके हाथ पर लग गई. इस झटके के बाद वह साफ तौर पर असहज नजर आए, जिसके बाद फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज किया गया. इस छोटे से ब्रेक के कारण पंजाब की लय भी बिगड़ गई और अय्यर दोबारा खेलने उतरे तो वह सहज नहीं हो पाए. चोट के डर के बाद वह जल्द ही आउट हो गए और एक खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए, जिससे उनकी निराशा और बढ़ गई. इसके बावजूद पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवरों में संयम बनाए रखा और पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की.
हाथ पर गेंद लगते ही कराह उठे श्रेयस अय्यर.
मैच के बाद अय्यर से जब उनकी चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वह ठीक महसूस कर रहे हैं. अय्यर ने मैच के बाद कहा, “मैं बस इतना कह सकता हूं कि सब ठीक है. जैसा पहले था, वैसा ही है. मैं कुछ भी बोलकर किस्मत को नहीं आजमाना चाहता. मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि सब कुछ सही रहेगा,”
अय्यर के आउट होने के बाद पंजाब की टीम लड़खड़ा गई और 110/2 से 144/7 पर पहुंच गई. प्रसिद्ध कृष्णा ने मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. इस गिरावट पर बात करते हुए अय्यर ने कहा कि जब विकेट गिर रहे थे, तब वह अंदर थे और अपनी चोट का इलाज करवा रहे थे. उन्होंने ऐसे हालात में शांत रहने और सेट बल्लेबाज पर भरोसा करने की अहमियत बताई.
श्रेयस अय्यर ने कूपर कॉनॉली की तारीफ की
“सच कहूं तो मैं अंदर अपने हाथ पर ध्यान दे रहा था, आइसिंग कर रहा था. तभी अचानक हमने दो विकेट लगातार गंवा दिए. आईपीएल में ऐसा होता रहता है और ऐसे में आपको शांत और संयमित रहना होता है. संदेश भी यही था कि मैच को आखिरी तक ले जाना है और कूपर क्रीज पर थे. वह पूरी तरह सेट थे. एक खिलाड़ी के तौर पर उनमें जबरदस्त समझ है. मैंने उन्हें पहले भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते देखा है. उनका माइंडसेट शानदार है और उम्मीद है कि वह इसी फॉर्म में आगे भी खेलते रहेंगे,” अय्यर ने कहा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें