अजय देवगन ने किया ‘हैप्पी बर्थडे जोशी’ का ऐलान, सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है एक्टर की पहली AI फिल्म, जानें रिलीज डेट
Last Updated:
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे जोशी’ अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और ‘जेन-एआई’ टैग की वजह से चर्चा में है. फिल्म का फर्स्ट लुक एक मिस्ट्री से भरी इन्वेस्टिगेटिव कहानी की झलक देता है, जो असली घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है. अजय देवगन ने अपनी पहली एआई फिल्म का ऐलान करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया. फिल्म के एक्टर 57वें जन्मदिन के मौके पर कल 2 अप्रैल को रिलीज होगी.

2 अप्रैल को अजय देवगन का बर्थडे है.
नई दिल्ली. अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन मनाने जा रहे है. इस मौके पर एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है. अपने बर्थडे के मौके पर अजय देवगन अपनी पहली जेन एआई फिल्म लेकर आ रहे हैं. एक्टर की आगामी फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे जोशी’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है. ये अजय की पहली फिल्म है जो पूरी तरह से जेन एआई की मदद से बनाई गई है. फिल्म को लेकर अपना उत्साह शेयर करते हुए अजय ने बताया कि ये उनके बर्थडे पर यानी कि 2 अप्रैल को रिलीज होगी.
फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने आप में एक रहस्य से भरी दुनिया की झलक देता है. पोस्टर में एक हाथ पुरानी फ्लॉपी डिस्क पकड़े हुए दिखाई देता है, जिस पर ‘हैप्पी बर्थडे जोशी’ लिखा है. साथ ही ‘इंस्पायर्ड बाय अ ट्रू इवेंट’ की लाइन इस बात का संकेत देती है कि कहानी कहीं न कहीं वास्तविक घटनाओं से जुड़ी हुई है. इसके अलावा पोस्टर में टाइपराइटर, अखबारों की कतरनें और नोट्स से भरी एक मेज दिखाई देती है, जो एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा का माहौल तैयार करती है. ‘टेक अलर्ट’ जैसी हेडलाइन फिल्म की कहानी में तकनीक और रहस्य के गहरे संबंध की ओर इशारा करती है.
अजय देवगन ने शेयर किया ‘हैप्पी बर्थडे जोशी’ का पोस्टर
View this post on Instagram