मोहम्मद सिराज ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस को कर रहे डेट? सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने से मचा बवाल
Last Updated:
Mohammed Siraj and Mahira Sharma dating rumours: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और माहिरा के डेटिंग की खबरें इस समय हर तरफ है. दोनों को एक ही कैफे में देखा गया. जिससे एक बार फिर डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि दोनों को साथ में नहीं देखा गया, लेकिन दोनों की एक ही समय पर मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.

मोहम्मद सिराज ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस को कर रहे डेट?
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में मोहम्मद सिराज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उनकी टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में हार मिली. मैच में उन्होंने सिर्फ 2 ओवर डाले. कप्तान शुभमन गिल ने उनके कोटे के 4 ओवर भी पूरे नहीं कराए. मैदान पर जहां सिराज इस औसत प्रदर्शन की वजह से चर्चा में हैं तो वहीं मैदान के बाहर वो बिग बॉस फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ डेटिंग की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं. दोनों एक ही कैफे में नजर आए, जिससे उनके डेटिंग की अफओवाहें तेज हो गई हैं.
हाल ही में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और माहिरा को एक ही कैफे में देखा गया. जिससे एक बार फिर डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि दोनों को साथ में नहीं देखा गया, लेकिन दोनों की एक ही समय पर मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. फैंस ने दोनों के बीच कनेक्शन को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. वीडियो क्लिप्स और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. कुछ ही घंटों में यह खबर ट्रेंड करने लगी और पुरानी अफवाहें फिर से चर्चा में आ गईं.
Mohammad Siraj and Mahira sharma
were spotted at the same restaurant 👀🔥 and now fans are convinced something is definitely cooking between them. Are they secretly dating? pic.twitter.com/KpA2YRgCtn