टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला कप्तान, 12 बार पंजा खोला मचाई तबाही, वर्ल्ड रिकॉर्ड को नहीं कोई खतरा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला कप्तान, वर्ल्ड रिकॉर्ड को नहीं कोई खतरा

Last Updated:

most wickets playing as captain in test imran khan world record: टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के इमरान खान के नाम है. उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कमान संभाली और इस दौरान गेंदबाजी करते हुए 187 विकेट चटकाए. उनका यह वर्ल्ड रिकॉर्ड फिलहाल पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि कोई अन्य खिलाड़ी इसके आस-पास भी नहीं पहुंच सका है.

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला कप्तान, वर्ल्ड रिकॉर्ड को नहीं कोई खतराZoom

इमरान खान के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई महान कप्तान हुए हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी या कप्तानी से लोहा मनवाया, लेकिन वर्ल्ड क्रिकेट में चुनिंदा नाम ही ऐसे हैं, जिन्होंने गेंदबाज के तौर पर टीम की कमान संभालते हुए कमाल दिखाया. इन्हीं में एक ऐसा नाम है, जिसने टेस्ट में टीम की कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. कोई भी क्रिकेटर इस रिकॉर्ड को तोड़ने में अब तक कामयाब नहीं हुआ है. दरअसल, हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं वो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर इमरान खान हैं.

जब पाकिस्तान क्रिकेट की बात होती है तो इमरान खान का नाम सबसे पहले लिया जाता है. इमरान खान की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने 1992 वर्ल्ड कप ऐतिहासिक खिताबी जीत दर्ज की थी. उन्होंने गेंद के साथ-साथ क्रिकेट जगत में बल्ले से भी अपनी धाक जमाई. इमरान खान ने पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए टीम को कई यादगार जीत भी दिलाईं. उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई की, जिसमें कुल 187 विकेट चटकाए. यह बताकर कप्तान इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट का विश्व कीर्तिमान है.

इमरान खान के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड.

88 टेस्ट मैचों के अपने करियर में 362 विकेट चटकने वाले इस दिग्गज ने कप्तान रहते हुए 12 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके. यह किसी भी कप्तान द्वारा किया गया सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. उन्होंने जिन 48 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, इस दौरान गेंदबाजी औसत महज 20.26 रहा, जो उनकी घातक गेंदबाजी का प्रमाण है. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 58 रन देकर 8 विकेट लेना रहा. इन 48 मुकाबलों में उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 3790 रन बनाए.

रिकॉर्ड को नहीं कोई खतरा
इमरान खान के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया का पैट कमिंस दूसरे स्थान पर जरूर हैं, लेकिन इमरान खान से काफी पीछे हैं. कमिंस ने अब तक ऑस्ट्रेलिया की 38 टेस्ट मैचों में कमान संभालते हुए कुल 151 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 बार 5 विकेट हॉल भी पूरा किया. उनका बेस्ट प्रदर्शन 23 रन देकर 6 विकेट लेना रहा. दुनिया में सिर्फ इमरान खान और पैट कमिंस ही दो ऐसे क्रिकेटर हैं, जो बतौर कप्तान टेस्ट में 150 से ज्यादा विकेट लेने में कामयाब रहे हैं.

टॉप-6 में कौन-कौन?
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के रिची बेनॉड हैं, जिन्होंने 28 टेस्ट मैचों में 138 विकेट चटकाए. चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का नाम आता है. सोबर्स ने 39 टेस्ट मैचों में 117 विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड के दिग्गज डेनियल विटोरी 33 मैचों में 116 विकेटों के साथ पांचवें स्थान पर हैं. भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव का नाम इस लिस्ट में छठे स्थान पर है. कपिल देव ने 34 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी करते हुए 111 विकेट झटके थे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP