लखनऊ डबल मर्डर केस का आया फैसला, 19 साल बाद MP-MLA कोर्ट ने अभय सिंह को किया बरी

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 19 साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी विधायक अभय सिंह को लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया है. कोर्ट ने मामले में आरोपी रहे विधायक अभय सिंह, रविंद्र सिंह उर्फ रज्जू, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही और फिरोज अहमद को बरी कर दिया है.

लखनऊ डबल मर्डर केस का आया फैसला, 19 साल बाद MP-MLA कोर्ट से अभय सिंह हुए बरीZoom

विधायक अभय सिंह को कोर्ट ने किया दोषमुक्त.

लखनऊः राजधानी लखनऊ में 19 साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में लखनऊ एमपी एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों को मामले में दोषमुक्त कर दिया है. कोर्ट ने मामले में आरोपी रहे विधायक अभय सिंह, रविंद्र सिंह उर्फ रज्जू, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही और फिरोज अहमद को बरी कर दिया है. 31 मार्च 2007 की रात 9 बजे थाना बाजार खाला इलाके में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देते हुए शत्रुघ्न सिंह उर्फ छोटू और जितेंद्र त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या हुई थी. हत्या की एफआईआर शत्रुघ्न सिंह के पिता नारद मुनि सिंह ने दर्ज कराई थी. बता दें कि हाल ही में लखनऊ के कैंट पर हुई फायरिंग मामले में एमएलसी ब्रजेश सिंह भी दोषमुक्त करार दिए गए थे.

सड़क पर खुलेआम शत्रुघ्न सिंह को गोली मार रहे थे बदमाश
एफआईआर के मुताबिक उनका टेंट हाउस का कारोबार था. ऐशबाग ईदगाह के सामने हनुमान मंदिर के पास वो मौजूद थे तभी उन्हें फायरिंग की आवाज सुनाई दी. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दो युवक पिस्टल से उनके पुत्र शत्रुघ्न सिंह पर फायरिंग कर रहे हैं. बीच बचाव के दौरान वहां मौजूद जितेंद्र त्रिपाठी को भी उन लोगों ने गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी पहले से स्टार्ट खड़ी बाइक पर बैठकर भाग गए.

2008 में इन लोगों के खिलाफ दाखिल हुई थी चार्जशीट
विवेचना के बाद 13 अगस्त 2008 को पुलिस ने रविंद्र सिंह उर्फ रज्जू, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही और फिरोज अहमद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. जबकि अभय सिंह के खिलाफ अलग से हत्या और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले की सुनवाई के दौरान पता चला कि वारदात के दिन अभय सिंह एनएसए के एक मामले में जिला कारागार में बंद था. करीब दो दशक तक चली सुनवाई में संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट सभी आरोपियों को बरी कर दिया.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP