‘मेरे घर से 200 मीटर की दूरी में’, ‘धुरंधर 2’ पर भड़कने के बाद दाऊद संग रिश्ते पर रियल लाइफ ‘जमील जमाली’ का बयान

Share to your loved once


Last Updated:

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की भारी सफलता के बीच पाकिस्तानी नेता नबील गबोल भड़के हुए हैं. वे ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद किरदार ‘नबील गबोल’ को खुद से प्रेरित बता रहे थे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ में अपनी रील लाइफ किरदार से खफा हैं. उन्होंने एक बार फिर किरदार ‘जमील जमाली’ पर रिएक्शन दिया है. फिल्म में दिखाया गया है कि जमील जमाली बड़े साहब उर्फ दाऊद इब्राहिम से मिले थे और उनके ठिकाने से वाकिफ थे, लेकिन नबील गबोल ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया कि वे कभी दाऊद इब्राहिम से मिले हैं या उनके ठिकाने के बारे में जानते हैं. उन्होंने फिल्म में दिखाए गए ‘स्लो प्वॉइजन’ वाले सीन को भी काल्पनिक बताया. ‘धुरंधर 2’ ने 1390 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं, लेकिन नबील गबोल के बयान ने फिल्म की कहानी और असलियत के बीच एक नई बहस छेड़ दी है.

ख़बरें फटाफट

दाऊद इब्राहिम संग रिश्ते पर रियल लाइफ 'जमील जमाली' का बड़ा बयानZoom

‘धुरंधर 2’ में नबील गबोल का किरदार राकेश बेदी ने निभाया है.

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब इसके किरदारों पर खूब बातें हो रही हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ जिस कलाकार ने सबसे ज्यादा महफिल लूटी है, वो सबके चहेते राकेश बेदी हैं. उन्होंने कराची के चतुर-चालाक नेता ‘जमील जमाली’ का रोल इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उनके मुरीद हो गए. मगर पाकिस्तानी नेता नबील गबोल काफी खफा हैं, क्योंकि फिल्म का यह किरदार उन्हीं की जिंदगी से प्रेरित है. उन्होंने एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है. नबील गबोल ने एक ताजा इंटरव्यू में दाऊद इब्राहिम के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है. नबील का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए कई वाकये हकीकत से कोसों दूर हैं और उन्होंने अपने ऊपर फिल्माए गए सीन्स पर भी हैरानी जताई है.

जब नबील गबोल से इंटरव्यू के दौरान जब सीधा सवाल किया गया कि क्या वे कभी दाऊद इब्राहिम (फिल्म में ‘बड़े साहब’) से मिले हैं, तो उनका जवाब काफी चौंकाने वाला था. नबील ने साफ लफ्जों में कहा कि उन्होंने आज तक कभी दाऊद को नहीं देखा और न ही उन्हें इस बात की जानकारी है कि वो कराची में रहते भी हैं या नहीं. उन्होंने मजाकिया लहजे में तंज कसते हुए कहा कि मीडिया और फिल्म ‘धुरंधर’ में तो दिखाया गया है कि दाऊद कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहते हैं, जो उनके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर है. नबील ने यह भी साफ कहा कि इतने पास होने के बावजूद उन्होंने न तो कभी दाऊद को देखा और न ही कभी उनके बारे में वहां कोई ऐसी बात सुनी. नबील गबोल कहते हैं, ‘मैं कभी नहीं मिला हूं, न मुझे पता है कि वो कराची में रहते हैं. मीडिया और धुरंधर फिल्म में दिखाया है कि वो कराची के क्लिफ्टन एरिया में रहते हैं. वो इलाका मेरे घर से 200 मीटर की दूरी में है. लेकिन न मैंने उन्हें देखा है कहीं, न उनके बारे में सुना है.’ उन्होंने फिल्म के उस सीन को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें दिखाया गया है कि जमील जमाली के जहर देने के बाद दाऊद बिस्तर पर अपनी आखिरी सांसें गिन रहे हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP