कोनोली के रॉकेट स्पीड शॉट पर श्रेयस अय्यर को लगी चोट, मैदान पर ही लेट गए, मैच के बाद बताया हाल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

कोनोली के रॉकेट स्पीड शॉट पर श्रेयस अय्यर को लगी चोट, मैदान पर ही लेट गए

Last Updated:

Shreyas Iyer hit by the ball in hand: पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर मंगलवार (31 मार्च) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद अपनी चोट पर ज्यादा कुछ बोलने से बचते दिखे. मैच के दौरान उनके दाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई थी.

कोनोली के रॉकेट स्पीड शॉट पर श्रेयस अय्यर को लगी चोट, मैदान पर ही लेट गएZoom

हाथ पर गेंद लगते ही कराह उठे श्रेयस अय्यर.

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर मंगलवार (31 मार्च) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद अपनी चोट पर ज्यादा कुछ बोलने से बचते दिखे. मैच के दौरान उनके दाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई थी. अय्यर ने मजाकिया लहजे में बस इतना कहा कि उनका हाथ ‘ठीक’ है और वह इसे ‘नजर नहीं लगाना’ चाहते. इससे संकेत मिला कि शायद चोट उतनी गहरी नहीं है जितनी लग रही थी.

कैसे लगी चोट?
यह घटना पंजाब की बल्लेबाजी के 12वें ओवर में हुई. कूपर कोनोली ने राशिद खान की गेंद पर एक जोरदार स्ट्रेट ड्राइव मारा, जिसे अय्यर समय रहते हटा नहीं पाए और गेंद सीधे उनके हाथ पर जा लगी. वह दर्द से कराहते दिखे और उन्हें तुरंत आइस पैक (बर्फ) का इस्तेमाल करना पड़ा. इसके कुछ ही देर बाद वह आउट भी हो गए. मैच के बाद अय्यर ने कहा, ‘हाथ ठीक है, बस इतना ही कह सकता हूं. यह वैसा ही है जैसा पहले था. मैं इसे नजर नहीं लगाना चाहता.’

हाथ पर गेंद लगते ही कराह उठे श्रेयस अय्यर.

मैच का हाल और कोनोली का कमाल
अय्यर के आउट होने के बाद पंजाब की टीम लड़खड़ा गई और अगले दो ओवरों में तीन विकेट गिर गए. लेकिन अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे कूपर कोनोली ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. कोनोली की तारीफ करते हुए अय्यर बोले, ‘कोनोली ने कुछ लाजवाब शॉट्स खेले. जब मैं अंदर बर्फ से अपने हाथ की सिकाई कर रहा था, तब हमने लगातार दो विकेट खो दिए. आईपीएल में ऐसा होता है, लेकिन कोनोली शांत रहे.’

गिल ने अय्यर के लिए बिछाई ‘खास’ फील्डिंग
श्रेयस अय्यर जब बल्लेबाजी करने आए, तो गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने उनके लिए ‘शॉर्ट लेग’ पर एक फील्डर खड़ा कर दिया. अय्यर अपनी शॉर्ट-बॉल की कमजोरी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल में इस तरह की फील्डिंग उनके लिए नई थी. अय्यर ने कहा, ‘मैंने शुभमन से कहा कि मैंने पहले कभी ऐसा (आईपीएल में) नहीं देखा. कप्तानों को इस तरह आक्रामक फील्डिंग सजाते देखना अच्छा लगता है.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP