बिना अंडे के 5 मिनट में बनाएं बाजार जैसी क्रीमी मेयोनीज, बस 3 चीजों का कमाल!

Share to your loved once


Last Updated:

अगर आप घर पर ही बाजार जैसी क्रीमी मेयोनीज बनाना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका आपके बहुत काम आने वाला है. बिना अंडे के सिर्फ कुछ बेसिक चीजों से तैयार होने वाली यह मेयोनीज न सिर्फ जल्दी बनती है, बल्कि स्वाद में भी बिल्कुल परफेक्ट होती है. सही ट्रिक और माप का ध्यान रखें, तो आप 5 मिनट में ही स्मूद और गाढ़ी मेयोनीज तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं विराज नाईक की रेसिपी…

 बिना अंडे के 5 मिनट में बनाएं बाजार जैसी क्रीमी मेयोनीज, बस 3 चीजों का कमाल!Zoom

5 मिनट में बनाये मायोनीज. Photo- Viraj Naik

घर पर क्रीमी और बिल्कुल बाजार जैसी मेयोनीज बनाना जितना मुश्किल लगता है, असल में उतना है नहीं. इस रेसिपी में सबसे जरूरी है सही तरीका और सही तापमान. सबसे पहले आधा कप दूध लें, लेकिन ध्यान रखें कि दूध बहुत ज्यादा ठंडा होना चाहिए.  लगभग इतना कि जमने से ठीक पहले की स्थिति में हो. यही मेयोनीज का सबसे अहम स्टेप है, क्योंकि अगर दूध ठंडा नहीं होगा तो मेयोनीज सही से सेट नहीं होगी.

अब इस ठंडे दूध में एक छोटी चम्मच पिसी हुई चीनी डालें. इसके बाद थोड़ी सी पिसी हुई काली सरसों (राई) मिलाएं. अगर आपके पास पीली सरसों है तो वह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन काली सरसों आसानी से घर में मिल जाती है, इसलिए इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है. यह मेयोनीज में हल्का सा फ्लेवर और गहराई जोड़ती है. इसके बाद इसमें एक चम्मच व्हाइट विनेगर डालें. अगर विनेगर नहीं है तो आप नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन विनेगर डालने से आपको ज्यादा स्मूद और मार्केट जैसा स्वाद मिलता है.

अब एक हैंड ब्लेंडर लें और इस मिश्रण को ब्लेंड करना शुरू करें. ब्लेंड करते समय सबसे जरूरी चीज है तेल डालने का तरीका. यहां एक कप फ्लेवरलेस तेल लिया जाता है, यानी ऐसा तेल जिसमें कोई तेज गंध या स्वाद न हो. अब इस तेल को एकदम से नहीं, बल्कि धीरे-धीरे डालते हुए लगातार ब्लेंड करते जाएं. जैसे-जैसे आप ब्लेंड करेंगे, आप देखेंगे कि पतला मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा और क्रीमी बनने लगेगा. यही असली जादू होता है, जहां दूध और तेल मिलकर मेयोनीज का टेक्सचर बनाते हैं. ध्यान रखें कि तेल की मात्रा दूध से लगभग दोगुनी होती है, तभी सही कंसिस्टेंसी आती है.

जब आपका बेस तैयार हो जाए, तो अब आप इसे अलग-अलग फ्लेवर में बदल सकते हैं. अगर आपको ग्रीन मेयोनीज बनानी है, तो इसमें थोड़ा सा हरी चटनी मिलाएं. इससे इसका रंग और स्वाद दोनों फ्रेश और चटपटा हो जाएगा. अगर आपको हल्का येलो या थोड़ा टंगy फ्लेवर चाहिए, तो इसमें थोड़ा सा केचप या तीखी लाल चटनी मिला सकते हैं. इससे रंग भी अच्छा आएगा और स्वाद में हल्की खटास और मसालेदार ट्विस्ट भी जुड़ जाएगा.

अगर आप क्लासिक मेयोनीज पसंद करते हैं, तो इसे ऐसे ही सफेद रहने दें. यह सबसे बेसिक और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली मेयोनीज होती है, जो सैंडविच, बर्गर और सलाद में परफेक्ट लगती है. इस तरह सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स और सही टिप्स को फॉलो करके आप घर पर ही 5 मिनट में क्रीमी, स्मूद और स्वादिष्ट एगलेस मेयोनीज बना सकते हैं. एक बार सही तरीके से बना ली, तो बाजार से खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP