बिना 1 भी रुपए खर्च किए आसानी से बनाएं शेजवान चटनी, स्वाद में मार्केट वाली भी नहीं दे पाएगी टक्कर
अगर आपको तीखा और चटपटा खाने का शौक है, तो शेजवान चटनी आपकी फेवरेट लिस्ट में जरूर होगी. लेकिन बाजार की चटनी में कई बार प्रिजर्वेटिव्स और ज्यादा तेल होता है. ऐसे में Viraj Naik ने एक ऐसा आसान तरीका बताया है, जिससे आप घर पर ही बिना एक भी रुपए खर्च किए स्वादिष्ट शेजवान चटनी बना सकते हैं. उनकी इस होममेड रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें घर में मौजूद साधारण चीजों का इस्तेमाल होता है और फिर भी इसका स्वाद बिल्कुल मार्केट जैसा, बल्कि उससे भी बेहतर आता है. यह चटनी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि इसे आप नूडल्स, फ्राइड राइस या स्नैक्स के साथ भी मजे से खा सकते हैं.
