बडवाइजर, किंगफिशर, ब्लेंडर्स प्राइड, 100 पाइपर्स सबके बढ़ने वाले हैं दाम, यूपी में 1 अप्रैल से महंगी होगी शराब-बीयर

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में बुधवार यानी कि 1 अप्रैल से बीयर और व्हिस्की के दाम बढ़ने वाले हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक कीमत बोतल पर बढ़ सकती है. साथ ही इस नई कीमत से राजस्व को हजारों करोड़ रुपये का फायदा होने वाला है.

बडवाइजर, किंगफिशर, ब्लेंडर्स प्राइड, 100 पाइपर्स सबके बढ़ने वाले हैं दामZoom

उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से बढ़ेगी शराब व बीयर की कीमत.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बुधवार यानी कि 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति होगी. देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है. इसके अलावा 5 से 8 रूपये तक देशी शराब के दाम बढ़ जाएंगे. अंग्रेजी शराब (IMFL) और बीयर की कीमतों में भी 7.5% तक बढ़ोतरी हो सकती है. अंग्रेजी शराब की बोतलों पर 10 रुपये से लेकर प्रीमियम ब्रांड्स पर 30 रुपये तक दाम बढ़ सकते हैं.

पहली बार 50 रूपये में 100 ml की मिनिएचर बोतल में 42.8 डिग्री वाली देसी शराब मिलेगी. भांग की दुकानों के कोटे और लाइसेंस फीस में भी 10% की वृद्धि की गई है. कीमतों में वृद्धि से पिछले साल के मुकाबले इसलिए 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा. वर्ष 2026-27 के लिए 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य है. बुधवार से नई दरों पर शराब और बीयर मिलेगी.

नई पॉलिसी में एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब शराब की दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा. इससे पूरी प्रोसेस ट्रांसपैरेंस रहेगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की संभावना भी कम हो जाएगी. सरकार ने इस नई नीति के तहत साल 2026-27 के लिए 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य तय किया है. यह लक्ष्य पिछले साल की तुलना में अधिक है, जिससे साफ है कि सरकार इसे क्षेत्र से ज्यादा आय प्राप्त करना चाहती है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक देसी शराब की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की जाएगी. एक बोतल पर लगभग 5 रुपये तक का इजाफा हो सकता है. उदाहरण के तौर पर 36 फीसदी अल्कोहल वाली देसी शराब की बोतल, जो अभी 165 रुपये में मिलती है. वह बढ़कर करीब 173 रुपये तक हो सकती है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP