बाउंड्री के पास हवा में छलांग लगाकर लपका हैरतअंगेज कैच, जोस बटलर के विकेट पर चहल का रिएक्शन वायरल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

हवा में छलांग लगाकर लपका हैरतअंगेज कैच, बटलर के विकेट पर चहल का रिएक्शन वायरल

Last Updated:

Xavier Bartlett catch yuzvendra chahal reaction: जोस बटलर को आउट करने के लिए बाउंड्री पर जेवियर बार्टलेट ने एक हैरतअंगेज कैच लिया. जबरदस्त कैच देखने के बाद युजवेंद्र चहल का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चहल की ही गेंद पर बटलर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए. बटलर ने 38 रन बनाए.

हवा में छलांग लगाकर लपका हैरतअंगेज कैच, बटलर के विकेट पर चहल का रिएक्शन वायरलZoom

जेवियर बार्टलेट ने लपका अद्भुत कैच.

नई दिल्ली. आईपीएल के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स से अच्छी बॉलिंग देखने को मिली, जिससे गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन तक ही पहुंच पाई. कप्तान शुभमन गिल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि बटलर 38 रन बनाकर आउट हुए. बटलर को आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने एक ऐसा अद्भुत कैच लपका, जिस पर खुद बल्लेबाज को भी यकीन नहीं हुआ. युजवेंद्र चहल का रिएक्शन तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. गुजरात की शुरुआत अच्छी हुई, लेकिन पहले विकेट के लिए गिल के साथ 37 रन जोड़कर साई सुदर्शन (13) आउट हो गए. इसके बाद क्रीज पर आए जोस बटलर ने टिककर बल्लेबाजी की और टीम को एक अच्छे टोटल की ओर लेकर बढ़ रहे थे. इस दौरान गिल का विकेट भी गिर चुका था, जिससे जिम्मेदारी बटलर के कंधों पर थी. सेट होकर बैटिंग कर रहे बटलर ने पारी के 16वें ओवर में बड़ा शॉट खेला. चहल के इस ओवर की चौथी गेंद पर बटलर ने सामने की ओर एक तेज शॉट लगाया, एक समय को ऐसा लगा कि यह छक्का हो जाएगा, लेकिन बाउंड्री पर खड़े बार्टलेट ने सही समय पर छलांग लगाते हुए दोनों हाथों से एक जबरदस्त कैच लपक लिया. इस कैच को देखकर बटलर को भी यकीन नहीं हुआ. वहीं, चहल खुशी से झूम उठे. कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं.

जेवियर बार्टलेट ने लपका अद्भुत कैच.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP