बुंदेलखंड में बनेगा नया औद्योगिक हब I Jhansi news

Share to your loved once


Last Updated:

बुंदेलखंड में नया औद्योगिक शहर बसाने की तैयारी तेजी से चल रही है. जमीन अधिग्रहण के साथ बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पहले चरण में 50 से अधिक उद्योग लगाने की योजना है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. बड़ी कंपनियां निवेश में रुचि दिखा रही हैं और स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर काम के लिए तैयार किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास और औद्योगिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण की तरफ से नए औद्योगिक शहर को बसाने की तैयारी तेजी से चल रही है. इसके लिए अलग अलग गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह शहर आने वाले समय में रोजगार के बड़े मौके देगा. स्थानीय लोगों को भी काम मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा. जमीन लेने के दौरान लोगों से बातचीत की जा रही है ताकि किसी को ज्यादा परेशानी न हो. कई जगह पर मुआवजा भी दिया जा रहा है.

इस नए औद्योगिक शहर में सबसे ज्यादा ध्यान बिजली और पानी की व्यवस्था पर दिया जा रहा है. योजना के मुताबिक यहां करीब 20 से ज्यादा बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. हर ट्रांसफार्मर की क्षमता लगभग 5 से 10 मेगावाट तक रखी जाएगी ताकि फैक्ट्रियों को लगातार बिजली मिल सके. इसके अलावा छोटे ट्रांसफार्मर भी अलग अलग जगह पर लगाए जाएंगे. पूरी बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नई लाइन बिछाई जाएगी. पानी के लिए बड़े टैंक बनाए जाएंगे और पाइप लाइन डाली जाएगी.<br />बताया जा रहा है कि रोजाना लाखों लीटर पानी की सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी. सड़कों का निर्माण भी चौड़ा और मजबूत होगा ताकि बड़े वाहन आसानी से आ जा सकें.

औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ संजय खत्री का कहना है कि यह प्रोजेक्ट बुंदेलखंड के लिए बहुत खास है. उन्होंने बताया कि यहां आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी ताकि कंपनियों को किसी तरह की दिक्कत न हो. उनका कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि यहां आने वाले उद्योगों को हर जरूरी सुविधा एक ही जगह मिले. बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाएगा और हरियाली बढ़ाने के लिए पेड़ लगाए जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

<br />कंपनियों की बात करें तो कई बड़ी कंपनियां यहां निवेश करने की तैयारी में हैं. जानकारी के मुताबिक, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियां यहां अपने प्लांट लगाने की योजना बना रही हैं. कुछ कंपनियों ने जमीन देखने का काम भी शुरू कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में करीब 50 से ज्यादा उद्योग लगाए जा सकते हैं. इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. स्थानीय युवाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें काम के लिए तैयार किया जाएगा.

इस पूरे प्रोजेक्ट में सड़क, बिजली, पानी के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी. जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. फायर स्टेशन और मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी. ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके. साथ ही रहने के लिए आवासीय इलाके भी बनाए जाएंगे जहां काम करने वाले लोग रह सकें. स्कूल और छोटे अस्पताल की भी योजना है ताकि परिवार के साथ रहने में आसानी हो.कुल मिलाकर यह नया औद्योगिक शहर बुंदेलखंड के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. लोगों को रोजगार मिलेगा, व्यापार बढ़ेगा और क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी. अगर योजना सही तरीके से पूरी होती है तो आने वाले समय में यह इलाका एक बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में सामने आ सकता है. लोग इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं और चाहते हैं कि काम जल्दी पूरा हो ताकि उन्हें इसका फायदा मिल सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP