No चाशनी, No मावा…. ऐसे बनाएं परफेक्ट नारियल-मूंगफली बर्फी, 5 मिनट में तैयार, जानिए आसान रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Coconut Peanut Barfi Recipe: अगर आप घर पर कुछ मीठा और खास बनाना चाहते हैं, तो नारियल और मूंगफली की बर्फी एक बेहतरीन विकल्प है. यह रेसिपी न सिर्फ आसान है, बल्कि कम समय और कम सामग्री में तैयार हो जाती है. स्वाद और लुक में यह बिल्कुल बाजार जैसी लगती है, जिससे यह हर मौके के लिए परफेक्ट मिठाई बन जाती है.

नारियल और मूंगफली की बर्फी एक ऐसी मिठाई है, जिसका स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है. त्योहारों पर या बस मीठे की क्रेविंग शांत करने के लिए लोग इसे घर पर बनाते हैं. यह बनाने में आसान है और बाकी मिठाइयों की तरह इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट नारियल और मूंगफली की बर्फी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए.

इस नारियल और मूंगफली की बर्फी को बनाने के लिए आपको चाहिए. 2 कप नारियल का बुरादा (थोड़ा सा कोटिंग के लिए अलग रखें), 2 कप मूंगफली, 2 कप मिल्क या जरूरत के अनुसार, 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर और 1 बड़ा चम्मच घी नारियल भूनने के लिए. सजावट के लिए आप बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं.

गुड़िया कुमारी ने लोकल 18 से बताया कि सबसे पहले एक भारी तलने वाली कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें एक चम्मच घी गरम करें. अब इसमें 2 कप नारियल का बुरादा और फूटा हुआ मूंगफली का बुरादा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक भूनें. ध्यान रहे कि नारियल और मूंगफली का रंग बदलना नहीं चाहिए, बस इसकी नमी खत्म हो और हल्की सोंधी खुशबू आने तक इसे गर्म करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आंच तेज होगी, तो नारियल और मूंगफली जल सकते हैं और स्वाद कड़वा हो जाएगा. जब नारियल और मूंगफली से हल्की खुशबू आने लगे, तब इसमें धीरे-धीरे दूध डालें. आंच को धीमा ही रखें और अच्छी तरह मिलाते रहें. दूध मिठास और बाइंडिंग दोनों का काम करता है, इसलिए आपको अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

अब मिश्रण में इलायची पाउडर डालें. अगर मिश्रण थोड़ा ज्यादा सूखा लगे और बर्फी बनाने में मुश्किल हो, तो इसमें 2 चम्मच दूध और मिला दें. इसे तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण कड़ाही के किनारों को छोड़ने न लगे और एक साथ इकट्ठा होने न लगे.

मिश्रण तैयार होने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें. इसे पूरी तरह ठंडा न होने दें. बस इतना गरम रहे कि आप इसे हाथ से छू सकें. अब बर्फी बनाना शुरू करें. एक प्लेट पर हल्का सा घी लगाएं और सारा मिश्रण लेकर उस प्लेट पर समान रूप से फैला दें.

बर्फीओं का आकार आप अपनी पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा रख सकते हैं. बर्फी बनाने के बाद इसके ऊपर सूखे नारियल के बुरादे अच्छी तरह डाल दें. इससे बर्फी देखने में सुंदर और बिल्कुल बाजार जैसी लगती है. अंत में, ऊपर से कटा हुआ बादाम और पिस्ता सजाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP