फखर जमां पर दो मैच का बैन, पाकिस्तान सुपर लीग में बॉल टेंपरिंग कांड के बाद एक्शन

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

फखर जमां पर दो मैच का बैन, पाकिस्तान सुपर लीग में बॉल टेंपरिंग कांड के बाद एक्शन

Last Updated:

फखर जमां पर दो मैच का बैन, पाकिस्तान सुपर लीग में बॉल टेंपरिंग कांड के बाद एक्शनZoom

लाहौर: फखर जमां पर दो पीएसएल मैच का बैन लगा दिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता के बाद दिग्गज खब्बू बल्लेबाज के खिलाफ ये एक्शन लिया. जमां पर बॉल टेंपरिंग के आरोप हैं. उन्हें पीएसएल के अनुच्छेद 41.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया. यह अनुच्छेद गेंद की स्थिति को बदलने वाली किसी भी हरकत पर रोक लगाता है.

रैफरी ने फखर जमां को माना दोषी
35 साल के फखर को मैच रैफरी रोशन महानामा ने पीएसएल की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता की धारा 2.14 के तहत लेवल तीन के अपराध का दोषी पाया था. सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, टीम निदेशक समीन राणा और टीम मैनेजर फारूक अनवर भी मौजूद थे.

आखिरी ओवर से पहले का मामला
29 मार्च को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान फखर जमां, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पर गेंद से छेड़खानी के आरोप लगे थे. यह आरोप कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले का है जब उन्हें जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी.

बॉल टेंपरिंग के चलते ही हारी थी लाहौर कलंदर्स
फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया, इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और उसे देखने के बाद पाया कि इससे छेड़छाड़ की गई है. अंपायर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिए लाहौर कलंदर्स पर पांच रन का जुर्माना लगाया, जिससे कराची को आखिरी ओवर में नौ रन ही चाहिए थे जो उन्होने बना लिए.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP