इसके आगे चंपारन का मटन भी फीका, गोरखपुर की ये दुकान पूरे शहर की फेवरेट, हर दिन बिकता कुंटलों
Last Updated:
Gorakhpur Handi Mutton House : ये दुकान गोरखपुर में मटन के शौकीनों के दिल की करीब है. शहर में मटन की बात हो और इनका नाम न आए, हो ही नहीं सकता. यहां बनने वाले मटन का स्वाद उसके मसालों की वजह से बिल्कुल अलग है. यहां आपको मटन रोगन जोश, हांडी मटन और चर्बी में पका हुआ स्पेशल मटन मिल जाएगा. कुछ खास वैरायटी का मटन उपले पर 3 से 4 घंटे तक धीरे-धीरे पकाया जाता है. इससे एक अलग स्मोकी फ्लेवर आ जाता है. हर दिन यहां कुंटल भर से ज्यादा मटन की खपत है.
गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर शहर में नॉनवेज खाने वालों के लिए कई मशहूर ठिकाने हैं, लेकिन मोहद्दीपुर स्थित अदालत हांडी मटन हाउस का स्वाद कुछ अलग ही पहचान बना चुका है. यहां मिलने वाला मटन न सिर्फ अपने जायके बल्कि पकाने के पारंपरिक तरीके की वजह से भी लोगों को आकर्षित करता है. इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां मटन मिट्टी की हांडी में धीमी आंच पर पकाया जाता है. कुछ खास वैरायटी का मटन गोइठे (उपले) पर 3 से 4 घंटे तक धीरे-धीरे पकता है, जिससे उसमें एक अलग स्मोकी फ्लेवर आ जाता है. कुछ मटन बड़े लोहे के तसले में खास तकनीक से तैयार किया जाता है.
लिट्टी-मटन का कॉम्बिनेशन
यहां आने वाले ग्राहकों को गरमा-गरम लिट्टी के साथ मटन परोसा जाता है. जो इस जगह को और भी खास बनाता है. लिट्टी को ग्राहकों के सामने ही सेककर सर्व किया जाता है, जिससे उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह कॉम्बिनेशन गोरखपुर में कम ही जगह देखने को मिलता है.
स्पेशल मसालों का सीक्रेट
दुकान पर बनने वाले मटन का स्वाद उसके खास मसालों की वजह से भी अलग होता है. मसालों को पहले अच्छी तरह भूनकर फिर मटन में मिलाया जाता है. यहां आपको मटन रोगन जोश, हांडी मटन और चर्बी में पका हुआ स्पेशल मटन भी मिलता है, जिसे मटन की अपनी फैट में तैयार किया जाता है. दुकान पर काम करने वाले राजू बताते हैं कि हर दिन यहां कुंटल भर से ज्यादा मटन की खपत हो जाती है. यह आंकड़ा खुद बताता है कि लोगों के बीच इस जगह का क्रेज कितना ज्यादा है. शाम होते ही यहां मटन प्रेमियों की लंबी कतार लगती है.
यहां आने की वजह
अगर आप मटन खाने के शौकीन हैं, तो अदालत हांडी मटन हाउस आपके लिए एक परफेक्ट जगह हो सकती है. यहां का हांडी मटन, मटन रोगन जोश और चर्बी वाला मटन जरूर ट्राई करें. पारंपरिक तरीके से बना यह स्वाद आपको बार-बार यहां खींच लाएगा. यहां पर आने के बाद आपको अलग टेस्ट और जायके का मजा मिलेगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें