किसी भी दौर में विराट महान खिलाड़ी होते, RCB के ऑलराउंडर ने दिया बड़ा बयान, बताया क्यों पटरी पर लौट आई है टीम

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

किसी भी दौर में विराट महान खिलाड़ी होते, RCB के ऑलराउंडर ने दिया बड़ा बयान

Last Updated:

रसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की.  उन्होंने कहा कि कोहली किसी भी दौर में खेलते, तो महान खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती. विराट एक क्लासिक उदाहरण हैं. आप उनके अंदर की भूख और जुनून को साफ देख सकते हैं जिस तरह से वह खेल को देखते हैं और जीत की कितनी चाह रखते हैं. अगर विराट कोहली किसी भी पीढ़ी में पैदा होते, तो भी वह महान खिलाड़ियों में शामिल होते

किसी भी दौर में विराट महान खिलाड़ी होते, RCB के ऑलराउंडर ने दिया बड़ा बयानZoom

क्रुनाल पंड्या ने आरसीबी टीम को बताया बेहद संतुलित, विराट किसी में काल में बेस्ट

नई दिल्ली. आईपीएल जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में अक्सर टीमों का माहौल उनके प्रदर्शन को तय करता है.  लेकिन जब किसी टीम के भीतर सुकून, स्पष्टता और आपसी समझ हो, तो वही टीम चैंपियन बनने की राह पर आगे बढ़ती है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL 2026 कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जहां पिछले साल की ऐतिहासिक जीत के बाद अब टीम और भी ज्यादा संतुलित और आत्मविश्वास से भरी दिख रही है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या का मानना है कि इस सीजन टीम का माहौल पिछले साल के मुकाबले काफी शांत और स्थिर है, और खिलाड़ियों को अपने-अपने रोल की बेहतर समझ हो चुकी है. RCB ने 2025 में 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.  अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ क्रुणाल पंड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने थे. RCB ने यह मुकाबला 6 रन से अपने नाम किया था.

विराट से बड़ा कोई नहीं 

आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की.  उन्होंने कहा कि कोहली किसी भी दौर में खेलते, तो महान खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती. विराट एक क्लासिक उदाहरण हैं. आप उनके अंदर की भूख और जुनून को साफ देख सकते हैं जिस तरह से वह खेल को देखते हैं और जीत की कितनी चाह रखते हैं. अगर विराट कोहली किसी भी पीढ़ी में पैदा होते, तो भी वह महान खिलाड़ियों में शामिल होते. वह किसी और से मुकाबला नहीं कर रहे बल्कि उनका कंपटीशन खुद से ही है.

टीम टनाटन है

क्रुणाल पंड्या ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी बयान में कहा, “मुझे लगता है कि इस साल टीम का माहौल काफी शांत है. पिछले साल टीम नई थी और सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को समझ रहे थे.  इस बार कई खिलाड़ी अपने रोल और एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों को अच्छे से जानते हैं. उन्होंने बड़े मुकाबलों में अपने मानसिक दृष्टिकोण पर भी बात की.  पंड्या ने कहा, “जब मैं बड़े मैचों में उतरता हूं, तो मुझे लगता है कि अगर भगवान ने आपको यहां तक पहुंचाया है, तो इसके पीछे कोई कारण है. कई बार मुझे लगता है कि ऐसे बड़े मौके मेरे लिए ही बने हैं. मैं दबाव महसूस करता हूं, लेकिन खुद को शांत रखने और वर्तमान में रहने पर ध्यान देता हूं, ताकि जो जरूरी है, वही कर सकूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP