ashna thampi | Ettumanoor Seat kerala | कौन है यह लड़की, जो पत्रकारिता करने के बाद सीधे उतर गईं केरल चुनाव में, हाथ में 40 और खाते में मात्र 44 रुपये!
Last Updated:
Keralam Elections 2026 : केरल विधानसभा चुनाव 2026 में एट्टुमानूर सीट से लड़ रही 26 वर्षीय आशना थंपी ने सबको हैरान कर दिया है. उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति मात्र 84 रुपये है. जर्नलिज्म में पीजी और एक सक्रिय आंदोलनकारी आशना, चंदे से अपना चुनाव लड़ रही हैं. जानिए कौन है यह लड़की जिसने करोड़पति उम्मीदवारों के बीच ‘ईमानदारी की राजनीति’ का बिगुल फूंका है.

26 साल की एक लड़की और केरल चुनाव में बन गई सनसनी.
Kerala Chunav 2026: आज की राजनीति में जहां एक विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जाते हैं, वहीं केरल के एट्टुमानूर विधानसभा सीट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा है. सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की उम्मीदवार आशना थंपी ने अपना नामांकन दाखिल किया है, लेकिन चर्चा उनके भाषणों से ज्यादा उनके ‘चुनावी हलफनामे’ (Affidavit) की हो रही है. आशना थंपी ने अपने हलफनामे में जो जानकारी दी है, वह किसी को भी चौंका सकती है. थंपी ने नकद राशि के तौर पर 40 रुपये और बैंक बैलेंस के तौर पर 44 रुपये का जिक्र किया है. अचल संपत्ति शून्य कोई घर, जमीन या दुकान नहीं. गहने और वाहन भी शून्य दिखाए हैं. कुल 84 रुपये की नेट वर्थ के साथ आशना केरल चुनाव 2026 की सबसे कम संपत्ति वाली उम्मीदवार हैं.
26 वर्षीय आशना केवल एक ‘गरीब उम्मीदवार’ नहीं हैं, बल्कि एक उच्च शिक्षित और जुझारू युवा नेता हैं. उन्होंने साहित्य में स्नातक (Literature Graduate) किया है और पत्रकारिता में PG डिप्लोमा धारक हैं. वे ‘ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन’ (AIDSO) की सक्रिय नेता रही हैं. वे एक पूर्णकालिक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं. आशना को केरल में ASHA कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई के लिए जाना जाता है. उन्होंने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अपना सिर मुंडवा लिया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी. इसके अलावा वे K-Rail परियोजना के खिलाफ आंदोलनों में भी सक्रिय रही हैं.
#WATCH | Keralam Elections 2026 | Kottayam: Ashna Thampi, a literature graduate and SOCI (Socialist Unity Centre of India) worker, is contesting the state assembly elections from Ettumanoor. Her election affidavit declares her net worth as just Rs 84. On the day she filed her… pic.twitter.com/wxu6K2dzXj