मैं गलत था …वैभव सूर्यवंशी की पारी देख मोहम्मद कैफ ने गलती को किया स्वीकार, कहा- मैं जरा पुराने ख्यालों का हूं

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मैं गलत था …वैभव सूर्यवंशी की पारी देख मोहम्मद कैफ ने गलती को किया स्वीकार

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की पारी देखने के बाद मोहम्मद कैफ ने अपनी गलती को स्वीकार किया. कैफ ने एक्स पर लिखा, “पिछले सीजन मुझे लगा था कि वैभव सूर्यवंशी को बहुत जल्दी हाइप मिल रही है. एक ओल्ड स्कूल का क्रिकेटर होने के नाते, मैं मानता हूं कि युवा खिलाड़ियों को जल्दीबाजी में ऊपर नहीं लाना चाहिए. एक साल बाद मुझे लगता है कि वह अब अगला स्तर खेलने के लिए तैयार है.

मैं गलत था ...वैभव सूर्यवंशी की पारी देख मोहम्मद कैफ ने गलती को किया स्वीकारZoom

मोहम्मद कैफ ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया पोस्ट, मानी अपनी गलती

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार रही. 15 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सीजन ओपनर में धमाकेदार प्रदर्शन किया. जीत के लिए मिले 128 रन के लक्ष्य को टीम ने 12.1 ओवर में पूरा किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की. चेन्नई पर 47 गेंद रहते मिली जीत में वैभव के 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए रन अहम थे.

वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने सिर्फ 17 गेंद में 52 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे. यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी 76 रन की ओपनिंग साझेदारी ने सीएसके की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म कर दीं. मैच में कोई मुकाबला नजर नहीं आया. वैभव के प्रदर्शन से एक शख्स खासा प्रभावित हुआ है और वो हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ.

मोहम्मद कैफ को लगता है कि वैभव सूर्यवंशी अब अगला स्तर खेलने के लिए तैयार हैं. कैफ ने माना कि वह वैभव को लेकर पहले गलत थे. उन्होंने पहले सोचा था कि वैभव को लेकर ज्यादा हाइप है और वह उन्हें सीनियर लेवल पर जल्दी लाने के पक्ष में नहीं थे. अब उन्हें लगता है कि वैभव वाकई में खास खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा कि 15 साल का यह लड़का मैच जिताने वाला एंटरटेनर है और अब अगला स्तर खेलने के लिए तैयार है.

कैफ ने एक्स पर लिखा, “पिछले सीजन मुझे लगा था कि वैभव सूर्यवंशी को बहुत जल्दी हाइप मिल रही है. एक ओल्ड स्कूल का क्रिकेटर होने के नाते, मैं मानता हूं कि युवा खिलाड़ियों को जल्दीबाजी में ऊपर नहीं लाना चाहिए. एक साल बाद मुझे लगता है कि वह अब अगला स्तर खेलने के लिए तैयार है. 15 साल का यह लड़का एंटरटेन कर सकता है और मैच जिताने वाली पारियां खेल सकता है.”

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में रचा इतिहास

वैभव ने इतिहास रच दिया जब वह आईपीएल नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. आईपीएल 2025 में डेब्यू करते हुए वह सबसे कम उम्र के डेब्यूटेंट बने. उसी सीजन में उन्होंने सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक जड़ा, जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है. इसके बाद उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन बनाकर भारत को खिताब दिलाया. अब उन्होंने आईपीएल 2026 की शुरुआत 15 गेंदों में अर्धशतक के साथ की है. यह खिलाड़ी समय के साथ और बेहतर होता जा रहा है.

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कैसा

वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल आंकड़े देखें तो आठ मैचों की आठ पारियों में उन्होंने 38 की औसत और 218.70 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन है. जिस रफ्तार से वह आगे बढ़ रहे हैं, टीम इंडिया में डेब्यू भी दूर नहीं लग रहा. हालांकि, अभी उन्हें लंबा सफर तय करना है, लेकिन वह सही राह पर हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP