मछली बनाने से पहले उसमें मिला दें एक चुटकी यह मसाला, 5 स्टार होटल जैसा हो जाएगा स्वाद, चाट जाएंगे बर्तन

Share to your loved once


Last Updated:

Fish Recipe: मछली तो आपने बहुत ही तरह की खाई होगी. लेकिन बिहार में मछली का स्वाद एकदम अलग होता है. वहीं आज आपको बताते हैं कि मछली को तलने के दौरान भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. मछली को मेरिनेट करने के बाद कम से कम 30 मिनट तक छोड़ना चाहिए, ताकि मसाले अच्छी तरह से अंदर तक समा जाएं.

जमुई. अक्सर लोग बड़े ही शौक से घर पर मछली बनाते हैं, लेकिन उसमें वह खास स्वाद नहीं आ पाता जो होटल या ढाबा में मिलता है. इसके लिए लोग कई तरह के मसाले का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप घर पर ही ऐसी स्वाद की मछली बनाएं, तो आप केवल थोड़े मसालों का इस्तेमाल कर उसमें ऐसा फ्लेवर पा सकते हैं. पिछले 20 सालों से भोजन बनाने वाले शंभू साव बताते हैं कि किचन के कुछ सामान्य मसालों से ही मछली के स्वाद को बढ़ा सकते हैं.“

शंभू बताते हैं कि मछली को स्वादिष्ट बनाने के लिए सबसे पहले उसे नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और नींबू के रस के साथ मेरिनेट किया जाता है. इसके बाद इसमें ढाबा वाला टच देने के लिए इसमें थोड़ा सा गरम मसाला, चुटकी भर काली मिर्च, हल्का सा अजवाइन और एक चम्मच चावल का आटा या बेसन मिला दें. शंभू ने बताया कि इस से मछली को न सिर्फ अंदर तक मसालेदार बनता है, बल्कि तलने के बाद उसे बाहर से कुरकुरी भी बनाता है. शंभू बताते हैं कि अजवाइन मछली की गंध को कम करने में मदद करता है, जबकि काली मिर्च और गरम मसाला स्वाद को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा देते हैं.

तलने के दौरान भी रखें इन बातों का ध्यान
शंभू बताते हैं कि मछली को तलने के दौरान भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. मछली को मेरिनेट करने के बाद कम से कम 30 मिनट तक छोड़ना चाहिए, ताकि मसाले अच्छी तरह से अंदर तक समा जाएं. इसके बाद सरसों के तेल में मध्यम आंच पर धीरे-धीरे तलना चाहिए. तलते समय अगर करी पत्ता डाल दिया जाए और अंत में थोड़ा चाट मसाला व नींबू का रस ऊपर से छिड़क दिया जाए, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. उन्होंने बताया कि इन तरीकों को अपना कर आप मछली के स्वाद को एक अलग स्तर तक ले जा सकते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP