ग्रीन की गेंद नहीं, सूर्या बेंच पर… 3 मैच-4 बड़े विवाद! बधाई हो, IPL शुरू हो गया

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

ग्रीन की गेंद नहीं, सूर्या बेंच पर… 3 मैच-4 विवाद! बधाई हो, IPL शुरू हो गया

Last Updated:

आईपीएल 2026 में अब तक 3 मैच खेले गए हैं, जिनमें 4 बड़े विवाद सामने आ चुके हैं. खास बात ये है कि इनमें 3 बड़े विवाद तो वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक ही मुकाबले के हैं.

ग्रीन की गेंद नहीं, सूर्या बेंच पर... 3 मैच-4 विवाद! बधाई हो, IPL शुरू हो गयाZoom

आईपीएल के 3 मैचों में 4 विवाद सामने आ चुके हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. KKR ने 220 रन का विशाल स्कोर बनाया. कप्तान अंजिंक्य रहाणे और अंग्रिश रघुवंशी ने बेहतरीन पारियां खेलीं. ऐसा लग रहा था कि KKR की जीत लगभग पक्की है. मुंबई इंडियंस के ओपनर जब मैदान पर उतरे तो KKR का भ्रम टूट गया. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने KKR के हर गेंदबाज को धोया.

KKR ने सभी गेंदबाजों को अपनाया, मगर कैमरुन ग्रीन को ओवर नहीं दिया. ग्रीन जिन्हें 25.20 करोड़ में खरीदा गया था. जो आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे ओवरसीज प्लेयर हैं, उन्हें बॉल न थमाना एक बड़ा सवाल था. जब रहाणे से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जो विवाद की जड़ बन गया.

आईपीएल 2026 का यह पहला विवाद नहीं, अब तक टूर्नामेंट के 3 मैच खेले गए हैं, जिनमें 4 बड़े विवाद सामने आ चुके हैं. खास बात ये है कि इनमें 3 बड़े विवाद तो वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक ही मुकाबले के हैं. केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में सूर्य कुमार यादव को इंपैक्ट प्लेयर बनाए जाने पर भी खूब नाराजगी जाहिर की गई है. इसी मैच में टॉस का नतीजा कैमरे पर न दिखाया जाना भी विवाद की बड़ी वजह बना. इससे पहले उद्घाटन मैच में फिल सॉल्ट के कैच को लेकर भी सवाल उठाए गए थे.

कैमरुन ग्रीन को एक भी ओवर न दिए जाने पर जब पोस्ट मैच कांफ्रेंस में रहाणे से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि – यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए. इसके बाद रहाणे ने बात को संभाला और कहा कि ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी शुरू करेंगे, मगर तब तक बात हाथ से निकल चुकी थी.

इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि कैमरुन को लोअर बैक इंजरी है, इसीलिए वह कुछ समय तक गेंदबाजी से दूर रहेंगे. ग्रीन 2024 से 2025 तक पूरे 12 महीने तक गेंदबाजी से दूर रहे थे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक केकेआर को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी.

ग्रीन के बॉलिंग न करने वाले बयान पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रहाणे को लताड़ा
img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP