‘भूत बंगला’ का ‘भूल भुलैया’ से है कोई कनेक्शन? प्रियदर्शन ने अफवाहों पर किया रिएक्ट, बताई फिल्म की पूरी सच्चाई

Share to your loved once


Last Updated:

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उन तमाम खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ‘भूत बंगला’ असल में ‘भूल भुलैया’ का ही सीक्वल है. उन्होंने साफ किया कि इन दोनों फिल्मों के बीच कोई संबंध नहीं है और ये एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. प्रियदर्शन के मुताबिक, ‘भूल भुलैया’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, वहीं ‘भूत बंगला’ पूरी तरह से एक फैंटेसी फिल्म है. उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि यह एक एकदम नई कहानी है.

ख़बरें फटाफट

'भूत बंगला' का 'भूल भुलैया' से कनेक्शन? प्रियदर्शन ने अफवाहों पर किया रिएक्टZoom

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अप्रैल महीने में रिलीज होगी.

नई दिल्ली. मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला रिलीज के लिए तैयार है. इसका टीजर सामने आते ही हर तरफ बस एक ही चर्चा थीक्या यह ‘भूल भुलैया’ से जुड़ी है? अक्षय कुमार, पुरानी हवेली और खुद प्रियदर्शन का निर्देशन देख फैंस को लगा कि यह उसी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है. सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में भी इन कयासों को हवा मिली, लेकिन अब खुद प्रियदर्शन ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.

प्रियदर्शन ने साफ लफ्जों में कहा कि इन दोनों फिल्मों के बीच कोई कनेक्शन नहीं है और ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘भूल भुलैया’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, जबकि ‘भूत बंगला’ पूरी तरह से एक फैंटेसी फिल्म है.

अलग है दोनों फिल्मों का मिजाज

उन्होंने बताया, ‘दोनों फिल्मों का मिजाज बिल्कुल अलग है. इस फिल्म में मैंने भूतों को लेकर लोगों के विश्वास और उसके पीछे के वैज्ञानिक कारणों को दिखाने की कोशिश की है. यहां हम क्वांटम फिजिक्स जैसे तर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कहता है कि चेतना को एक शरीर से दूसरे शरीर में ले जाया जा सकता है. इसलिए इसे ‘भूल भुलैया’ से जोड़ना गलत होगा, यह एक एकदम नई और फ्रेश कहानी है.

सीक्वल फिल्मों में कार्तिक आर्यन ने किया काम

‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी के अब तक दो सीक्वल आ चुके हैं और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर नोटों की जमकर बारिश की है. हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों से न तो प्रियदर्शन जुड़े थे और न ही अक्षय कुमार. उन सीक्वेल्स की कमान अनीस बज्मी के हाथों में थी और लीड रोल में कार्तिक आर्यन नजर आए थे.

इस दिन रिलीज होगी भूत बंगला फिल्म

अब प्रियदर्शन की नई फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ सितारों की पूरी फौज नजर आने वाली है. परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, असरानी और राजेश शर्मा जैसे मंझे सितारे फिल्म का हिस्सा हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP