Vaibhav Sooryavanshi : राजस्थान रॉयल्स ने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए अलग रखे थे 10 करोड़ रुपये! 3 छक्कों ने बदली किस्मत
Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi : राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट वैभव के खेल से इतना ज्यादा प्रभावित थी कि आईपीएल नीलामी में पहले से ही तय कर लिया था कि वे उसे किसी भी हाल में अपनी टीम में शामिल करेंगे. इसके लिए अगर 10 करोड़ रुपये भी खर्च करने पड़ते, तो वे तैयार थे. उस क्रिकेटर के लिए 10 करोड़ रुपये अलग से रखे गए थे.

RR ने उनके लिए रखे थे 10 करोड़ रुपये! 17 गेंद में वैभव IPL2026 में किया धमाका
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में तबाही मचा रखी है. राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच रहते इस युवा को टीम में नीलामी में 1 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाकर शामिल किया गया था. टीम मैनेजमेंट वैभव के खेल से इतना ज्यादा प्रभावित थी कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल नीलामी में पहले से ही तय कर लिया था कि वे उसे किसी भी हाल में अपनी टीम में शामिल करेंगे. इसके लिए अगर 10 करोड़ रुपये भी खर्च करने पड़ते, तो वे तैयार थे. उस क्रिकेटर के लिए 10 करोड़ रुपये अलग से रखे गए थे.
आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय क्रिकेट के इस समय के सबसे प्रतिभाशाली किशोर को सिर्फ 1.1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया. उसका नाम है वैभव सूर्यवंशी. बिहार के समस्तीपुर के इस 13 साल के लड़के ने राजस्थान की जर्सी में डेब्यू करते हुए 17 गेंद में 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली. सीएसके के खिलाफ राजस्थान ने 47 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया.
वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई के खिलाफ 15 बॉल में ठोकी फिफ्टी
10 करोड़ भी वैभव को देने के लिए तैयार था राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स के सीईओ जेक लश मैक्राम ने पहले बताया था कि वैभव को नागपुर में फ्रेंचाइजी के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ले जाकर टेस्ट किया गया था. उसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए थे. उस सेंटर में वैभव ने एक ओवर में 17 रन बनाए थे. उसने तीन छक्के भी लगाए थे. उनकी ट्रायल सेशन खत्म होने तक उन्होंने कुल आठ छक्के और चार चौके जड़ दिए. फ्रेंचाइजी ने तय कर लिया था. इस बोली के लिए खास तौर पर रखे गए 10 करोड़ रुपये का फंड उनके लिए एक तरह का बीमा था. दिल्ली कैपिटल्स भी वैभव सूर्यवंशी को पाने के लिए नीलामी में भिड़ी थी. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीद लिया, जबकि उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.
Flair on display 🔥
Vaibhav Sooryavanshi in the house 😎