‘कई सारी गलतियां…’ राजस्थान से CSK को मिली हार का असली गुनहगार कौन? रुतुराज गायकवाड़ ने बयान में लिया दो खिलाड़ियों का नाम

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

RR से मिली हार का गुनहगार कौन? रुतुराज ने बयान में लिया दो खिलाड़ियों का नाम

Last Updated:

ruturaj gaikwad statement: राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि शुरुआत में विकेट बल्लेबाजी के लिए कठिन था. सीएसके के कप्तान ने माना कि जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने अच्छी बॉलिंग की, जिसका फायदा उन्हें मिला. रुतुराज ने यह भी कहा कि टीम से काफी गलतियां हुईं, जिसका खामियाजा हार से चुकाना पड़ा.

RR से मिली हार का गुनहगार कौन? रुतुराज ने बयान में लिया दो खिलाड़ियों का नामZoom

हार के बाद क्या बोले रुतुराज?

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 में शुरुआत अच्छी नहीं रही. सीजन के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 5 बार की चैंपियन सीएसके को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी. गेंदबाजों के सीएसके को 127 रन पर समेटने के बाद वैभव सूर्यवंशी की तूफानी अर्धशतकीय पारी से राजस्थान रॉयल्स ने 47 गेंदे रहते जीत दर्ज की. यह राजस्थान रॉयल्स की गेंदों के मार्जिन से सबसे बड़ी जीत है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है. मैच गंवाने के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज निराश दिखे. भले ही टीम हार गई, लेकिन रुतुराज ने हार का किसी एक खिलाड़ी पर ठीकरा फोड़ने के बजाय कहा कि खिलाड़ियों को इस हार से सबक लेना चाहिए और जो गलतियां हुईं उन्हें सुधारने पर फोकस करना चाहिए. रुतुराज ने जिन दो खिलाड़ियों का नाम लेते हुए उनकी तारीफ की, वो थे जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल की बॉलिंग की.

करारी हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘सच कहूं तो आज का दिन हमारे लिए थोड़ा मुश्किल था. शुरुआत में जोफ्रा आर्चर और नान्द्रे बर्गर बहुत अच्छी लेंथ पर बॉलिंग कर रहे थे, जिससे बल्लेबाजी करना काफी कठिन हो गया था. यहां तक कि स्पिनर्स को भी पिच से मदद मिल रही थी. शुरुआत में बैटिंग करना आसान नहीं था. जोफ्रा और बर्गर ने बेहतरीन गेंदबाजी की. पिच ऐसी थी कि मीडियम पेसर्स और स्पिनर्स दोनों को मदद मिल रही थी.’

हार के बाद क्या बोले रुतुराज?

बैटिंग को लेकर क्या कहा?
रुतुराज ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर कहा, ‘हम बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे. अगर हम थोड़ा संभलकर खेलते, तो स्कोर 150-160 तक ले जा सकते थे, लेकिन आजकल के क्रिकेट में यह कहना मुश्किल है कि कौन सा स्कोर काफी है. मैं इस हार से निराश नहीं हूं. बस आज हमारा दिन नहीं था और पिच भी थोड़ी मुश्किल थी. हम इस मैच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे. तीन दिन में हमारा अगला मैच है, इसलिए जरूरी है कि सब पॉजिटिव रहें.’

इम्पैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं?
रुतुराज ने इम्पैक्ट प्लेयर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं. शायद शुरू में सब थोड़े नर्वस थे, लेकिन अच्छी बात यह है कि हमने पहले ही मैच में अपनी गलतियां देख लीं. अब यहां से बस सुधार ही होगा. ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम की वजह से अब कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं लगता. अब मैच अक्सर 20वें ओवर तक नहीं जाते. इसलिए बल्लेबाजों के लिए यही सही है कि वे खुद पर भरोसा रखें और अपनी ताकत के हिसाब से खेलें.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP