पल-पल डर के साए में बिता रहे फखर-अफरीदी, बॉल टेम्परिंग मामले में बैन की लटकी तलवार, 48 घंटों में आ जाएगा फैसला

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पल-पल डर के साए में बिता रहे फखर-अफरीदी, बॉल टेम्परिंग मामले में बैन का खतरा

Last Updated:

PSL Ball Tampering latest update: फखर जमां, शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा की किस्मत का फैसला 48 घंटों के भीतर हो जाएगा. लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में गेंद से छेड़छाड़ के लगे आरोपों को लेकर मैच रैफरी अगले फिर सुनवाई के बाद फैसला सुनाएंगे.

पल-पल डर के साए में बिता रहे फखर-अफरीदी, बॉल टेम्परिंग मामले में बैन का खतराZoom

शाहीन अफरीदी, फखर जमां पर बैन की लटकी तलवार.

लाहौर. पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज कर दिया है. 35 साल के फखर को मैच रैफरी रोशन महानामा ने पीएसएल की खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए आचार संहिता की धारा 2.14 के तहत लेवल तीन के अपराध का दोषी पाया था. जमां को पीएसएल के अनुच्छेद 41.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसमें गेंद की स्थिति बदलने वाली किसी भी हरकत पर रोक है.

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर के सामने पेश होकर फखर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया. यह आरोप कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले का है, जब उन्हें जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया. इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और देखने के बाद पाया कि उसमें छेड़छाड़ की गई है. मैच रैफरी अगले 48 घंटे में फिर सुनवाई के बाद फैसला सुनाएंगे.

शाहीन अफरीदी, फखर जमां पर बैन की लटकी तलवार.

पूरी टीम को मिल सकती है सजा
अंपायर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिए लाहौर कलंदर्स पर पांच रन का जुर्माना लगाया, जिससे कराची को आखिरी ओवर में नौ रन ही चाहिए थे, जो उन्होंने बना लिए. अगर मैच रैफरी इस बात की पुष्टि कर देते हैं कि गेंद के साथ छेड़छाड़ हुई थी तो फखर और शायद लाहौर कलंदर्स की पूरी टीम को गंभीर सजा मिल सकती है. अफरीदी ने सोमवार को कहा कि उन्हें गेंद की हालत बदले जाने के बारे में कुछ भी पता नहीं था. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि गेंद की हालत बदली थी या नहीं. लेकिन अंपायरों का फैसला देखकर निराशा हुई.’

अफरीदी लाहौर में एक अनुशासनात्मक सुनवाई के लिए मैच रैफरी महानामा के सामने भी पेश होंगे. इसी तरह रजा ने भी गेंद के साथ छेड़छाड़ किए जाने के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया. उन पर शनिवार को टीम होटल में अपने रिश्तेदारों को कमरे में बुलाकर पीएसएल के सुरक्षा नियमों को तोड़ने के लिए पहले से ही कार्रवाई चल रही है. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे नहीं पता कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई थी या किसने की थी. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP