घुटने पर बैठ गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने चला शख्स, लेकिन हो गया ‘पोपट’, MI-KKR मैच का सबसे वायरल मोमेंट, वीडियो देखा क्या?
Last Updated:
fan propose gf in mi vs kkr match viral video: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के आईपीएल मैच के दौरान एक प्रपोजल का वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजे लिए जा रहे हैं. दरअसल, एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए जैसे ही घुटनों पर बैठकर रिंग निकाली, वह उसके हाथ से फिसलकर गिर गई. इसके बाद जो हुआ तो देखने लायक था. क्या आपने ये वायरल वीडियो देखा?

मुंबई इंडियंस और केकेआर के मैच में एक फैन ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज.
नई दिल्ली. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस पर आईपीएल का खुमार चढ़ चुका है. 28 मार्च से शुरू हुए आईपीएल के 19वें सीजन के शुरुआती दो मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे. पहले मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला बोला तो दूसरे मैच में रोहित शर्मा न हल्ला बोला. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में बीती रात हुए मुकाबले के दौरान एक ऐसा पल कैमरे में कैद हुआ, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही. कुछ लोग तो मजे भी ले रहे हैं. दरअसल, मैच के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, लेकिन रिंग निकालते ही कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों की भी हंसी छूट गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने एक से एक मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिया.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें