झटपट बनाएं मिर्च का अचार! बिना धूप, बिना झंझट मिनटों में मिलेगा तीखा-खट्टा देसी स्वाद – News18 हिंदी
Instant Green Chilli Pickle Recipe: अचार बनाने का नाम आते ही हफ्तों तक धूप में सुखाने का झंझट दिमाग में आता है, लेकिन देहरादून की मुनीजा ने एक ऐसी रेसिपी साझा की है जो इस पुरानी धारणा को बदल देती है. अब आप बिना किसी लंबे इंतजार के सिर्फ 10 मिनट में इंस्टेंट आचारी मिर्च फ्राई तैयार कर सकते हैं, जो खाने का जायका दोगुना कर देगी. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मोटी हरी मिर्च को धोकर बीच से चीरा लगा लें. मसाले के लिए तवे पर कलौंजी, मेथी, धनिया, सौंफ और जीरा रोस्ट करके उन्हें पीस लें और खटास के लिए इसमें अमचूर या नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस तैयार मसाले को मिर्च में भरकर बस 5 से 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर तेल में फ्राई कर लें. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जिनके पास समय की कमी है, क्योंकि यह कम मेहनत में वही पुराना दादी-नानी वाला चटपटा स्वाद देती है, जिसे आप दाल-चावल या पराठों के साथ तुरंत परोस सकते हैं.
