अगस्त्य को सगी मां की तरह प्यार कर रहीं माहिका शर्मा, हार्दिक पंड्या के बेटे के लिए पैपराजी से लड़ पड़ीं
Last Updated:
Hardik Pandya IPL 2026: हार्दिक पंड्या की नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके बेटे अगस्त्य को एक मां की तरह प्यार कर रहीं हैं. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और कोलकात नाइटराइडर्स के मैच के बाद माहिका पैपराजी से अगस्त्य को बचाकर निकालती नजर आईं. इस दौरान उनका पैपराजी पर गुस्सा भी देखने को मिला.

माहिका शर्मा ने अगस्त्य को पैपराजी से बचाया
मुंबई: हार्दिक पंड्या ने भले ही अपनी पहली बीवी नताशा स्टानकोविक को तलाक दे दिया हो, लेकिन उनकी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा अगस्त्य का ख्याल बिलकुल एक मां की तरह रख रहीं हैं. वानखेड़े स्टेडियम के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. आईपीएल 2026 में बीती रात मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स का मैच था. मैच के बाद स्टेडियम से बाहर आते वक्त माहिका शर्मा हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य के लिए ढाल बन गईं.
पैपराजी पर नाराज हुईं माहिका
माहिका शर्मा ने पैपराजी से नाराज थीं और वीडियो में कहती दिखाईं दी कि, ‘फ्लैश का इस्तेमाल न करें’. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने सर्बियाई मूल की मॉडल एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा अगसत्य है. मगर अब तलाक के बाद वह मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं. हार्दिक और माहिका बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.
View this post on Instagram