सरकार का साथ और किसानों का विकास, खेती के साथ शुरू करें यह घरेलू बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई

Share to your loved once


Last Updated:

Amethi News: इन दिनों किसान खेती-किसानी को कुछ अलग करने की सोच रहे हैं, ताकि उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके. सरकार का भी प्रयास किसानों को खेती किसानी तक ही सीमित न रखकर अन्य विकल्प के जरिए प्रगतिशील बनाना है. आज आपको ऐसे ही एक व्यवसाय के बारे में बताने वाले हैं, जो फायदे का सौदा है.

अमेठी: यदि आप किसान हैं और खेती किसानी तक ही सीमित ना रहकर अलग फायदा कमाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. खेती किसानी के अलावा आप अच्छा मुनाफा मधुमक्खी पालन से भी कमा सकते हैं. उससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. सरकार का भी प्रयास किसानों को खेती किसानी तक ही सीमित न रखकर अन्य विकल्प के जरिए प्रगतिशील बनाना है.

ऐसा व्यवसाय मधुमक्खी पालन का है. मधुमक्खी पालन कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. मधुमक्खी पालन के जरिए किसानों को अच्छी खासी आमदनी होगी. इसके साथ ही सरकार भी मधुमक्खी पालन को लेकर किसानों को अनुदान का लाभ देकर उन्हें प्रगतिशील बना रही है.

किसानों को 40 प्रतिशत का अनुदान
बता दें कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन के लिए किसानों को प्रगतिशील बनाते हुए 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है. इसके साथ ही मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण भी उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र पर दिया जाता है. प्रशिक्षण के बाद उन्हें बॉक्स उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसके बाद वह मधुमक्खी पालन आसानी से कर सकें.

आवेदन के लिए इन कागजों की जरूरत
किसानों को आवेदन करने के लिए अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, मोबाइल नंबर के साथ अपना आवेदन करना होगा. अनुदान का लाभ किसानों को सालभर में एक ही बार दिया जाएगा, जिसकी मदद से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

शत-प्रतिशत किसानों को मिलेगा लाभ
अमेठी के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक और योजना के प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मधुमक्खी पालन के जरिए किसान लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो भी किसान मधुमक्खी पालन करना चाहते हैं, वह राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवेदन कर दें. उनका प्रशिक्षण करवाकर उन्हें योजना का लाभ शत-प्रतिशत दिया जाएगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP