साउथ इंडियन फूड का गढ़ है दिल्ली की ये जगहें, मिलेगा एकदम असली स्वाद, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
Last Updated:
Delhi best south indian restaurant: अगर आप साउथ इंडियन फूड यानी डोसा, इडली और सांभर के दीवाने हैं या वड़ा और सांभर खाना चाहते हैं तो दिल्ली के कनॉट प्लेस और कश्मीरी गेट जरूर जाएं. इन दो जगहों पर आपको डोसे की इतनी वैरायटी मिलेगी की आप हैरान हो जाएंगे. बेहद क्रिस्पी और टेस्टी डोसा मिलेगा. यहां कम कीमतों में आपको ऑथेंटिक साउथ इंडियन का स्वाद मिल जाएगा.
अगर आप तीखा और खट्टा साउथ इंडियन फूड पसंद करते हैं तो आपको कश्मीरी गेट बस अड्डे के सामने स्थित डोसा प्लैनेट जरूर जाना चाहिए. डोसा प्लैनेट में आपको साउथ इंडियन फूड मिलेगा लेकिन यह साउथ इंडियन फूड बेहद क्रिस्पी तीखा और टेस्टी होता और तो और 200 से लेकर डेढ़ सौ रुपए के अंदर आप तमाम तरह के डोसा, वड़ा और सांभर खा सकते हैं. यहां पर खाना बेहद सस्ता रखा गया है. वजह यह है कि यहां रोजाना कश्मीरी गेट के पास यात्री बस अड्डा होने की वजह से आते जाते रहते हैं. यह रेस्टोरेंट आपको कश्मीरी गेट बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे मिल जाएगा.
इसके अलावा अगर आप कम तीखा खट्टा और सामान्य सा इडली डोसा या साउथ इंडियन फूड पसंद करते हैं तो आप दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस पर जा सकते हैं. कनॉट प्लेस पर डोसा कॉफी के नाम से एक बहुत पुराना रेस्टोरेंट है. जहां पर डोसा खाने के लिए लोगों की लंबी वेटिंग होती है. शनिवार और रविवार को लोग अपने नंबर के आने का घंटों बाहर इंतजार करते हैं. जैसे-जैसे टेबल खाली होते हैं वैसे-वैसे लोगों को अंदर भेजा जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग जो कनॉट प्लेस आते हैं वो यहीं का इडली, डोसा और सांभर खाना काफी पसंद करते हैं.
इसके अलावा एक और तीसरा विकल्प भी आपके पास है अगर आप साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं और साथ ही साउथ इंडियन जूस पसंद करते हैं तो आप कनॉट प्लेस स्थित नैवेद्यम भी जा सकते हैं. यह रेस्टोरेंट कनॉट प्लेस में स्थित एक प्रसिद्ध और प्रामाणिक दक्षिण भारतीय रेस्टोरेंट है, जो अपने पारंपरिक स्वाद, अच्छी स्वच्छता और आरामदायक माहौल के लिए जाना जाता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि आप एक बार खाएंगे तो खाते ही रह जाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा आप दिल्ली के लाजपत नगर स्थित सम्बरपोत साउथ इंडियन रेस्टोरेंट भी जा सकते हैं जोकि साउथ इंडियन फूड और अपने टेस्ट के लिए पूरे देश भर में मशहूर है. खास बात यह है कि यहां पर भी आपको एक अच्छा माहौल मिलेगा. दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए भी यहां पर अच्छी व्यवस्था की गई होती है. अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ आ रहे हैं तो यहां पर कम से कम 200 और 400 लोग आराम से बैठ सकते हैं. यहां का खाना भी काफी सस्ता और अच्छा माना जाता है.
इसके अलावा आप ग्रेटर कैलाश स्थित जगरनॉट भी जा सकते हैं. यह रेस्टोरेंट भी साउथ इंडियन लोगों के लिए हॉटस्पॉट है और जो नॉर्थ इंडिया के हैं उन्हें भी अगर साउथ इंडिया का असली टेस्ट चाहिए होता है तो वो भी दिल्ली के इसी रेस्टोरेंट में आते हैं. इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि अंदर से यह देखने में बेहद खूबसूरत है और अगर आप कोई छोटी पार्टी करना चाहते हैं तो भी यह रेस्टोरेंट आपके लिए एकदम बेस्ट है.