15 हजार में बुकिंग करें इलेक्ट्रिक स्कूटी, 90 किमी माइलेज, पेट्रोल की झंझट से मिलेगा छुटकारा
Last Updated:
फिरोजाबाद के मोढ़ा चौराहे के पास इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम पर स्कूटी बेचने वाली आर्या जैन ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि अमेरिका इजराइल युद्ध के चलते कई शहरों में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है. फिरोजाबाद में भी लोगों को पेट्रोल की टेंशन है. इसलिए लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए शोरूम पर आ रहे हैं.इस महीने पहले से अधिक बिक्री होना शुरू हुई है.
फिरोजाबाद: एक तरफ पेट्रोल को लेकर लोग टेंशन में दिखाई दे रहे है तो वही दूसरी तरफ लोगों में इलेक्ट्रिक स्कूटी का क्रेज बढ़ता जा रहा है. चार्जिंग के साथ चलने वाली नई नई तरह की स्कूटियो की डिमांड है और फिरोजाबाद में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की जमकर बिक्री हो रही है. इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम पर कम पैसों में मिलने वाली स्कूटी की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.लोग इन्हें खरीद कर सड़कों पर दौड़ा रहे हैं.इन बाइक्स में कई नए फीचर्स भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.
15 हज़ार में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बुकिंग
फिरोजाबाद के मोढ़ा चौराहे के पास इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम पर स्कूटी बेचने वाली आर्या जैन ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि अमेरिका इजराइल युद्ध के चलते कई शहरों में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है. फिरोजाबाद में भी लोगों को पेट्रोल की टेंशन है. इसलिए लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए शोरूम पर आ रहे हैं.इस महीने पहले से अधिक बिक्री होना शुरू हुई है. लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटी को ज्यादा पसंद के रहे हैं. उनके यहां भी अच्छी और सस्ती स्कूटी हैं जिनका माइलेज भी अच्छा है.उनके यहां पर कई नए फीचर्स के साथ मिलने वाली स्कूटी मौजूद है.
जिनमें ग्राहकों को बिना टच वाला डिस्प्ले मीटर, रिवर्स गैर और इसके साथ अच्छे लुक वाली स्कूटी देखने को मिल रही है. वही अगर कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए आता है और उसके पास अधिक बजट नहीं है तो वह सिर्फ 15 हज़ार रुपए डाउन पेमेंट जमा कर स्कूटी खरीदकर ले जा सकता है.इससे लोगों की रोजाना पेट्रोल की बचत होगी और एक बार चार्ज करने पर 90 किमी तक का सफर आसानी से तय का सकते हैं.
इलेक्ट्रिक स्कूटी पर मिल रही 5 हजार की सब्सिडी
आर्या जैन ने कहा कि अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल पर 5 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है.उनके यहां मिलने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत 1 लाख 7 हजार रुपए है लेकिन इस पर 5 हजार की सब्सिडी और 11 हजार 350 रूपये की छूट दी जा रही है.वही उनके यहां से लोग इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए आ रहे हैं.जो सिर्फ 90 हजार में उनके यहां मिलने वाली स्कूटी को घर ले जा सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें