रवा नहीं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल इडली खाएं, स्वाद डबल कर दे ये भुने टमाटर की चटनी, जानें रेसिपी – News18 हिंदी

Share to your loved once


 

arw img

Protein Moong Dal Idli Recipe: प्रत्येक वर्ष 30 मार्च को पूरी दुनिया में ‘वर्ल्ड इडली डे’ (world idli day) सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिवस को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य विश्व इडली दिवस हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है, जो दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय फूड है. चेन्नई के प्रसिद्ध इडली विक्रेता एनियावन (Eniyavan) द्वारा 2015 में शुरू किया गया यह दिवस, पौष्टिक, कम कैलोरी वाले और बहुमुखी व्यंजन इडली को बढ़ावा देता है, जिसे अक्सर सांबर और चटनी के साथ खाया जाता है. आप भी रेस्टोरेंट में या घर पर ही रवा इडली बनाकर खाते होंगे. आजकल तो ऑनलाइन भी इडली का बैटर मिलने लगा है. बस पैकेट से घोल को इडली बनाने वाले बर्तन में डाला और पका लिया. यदि आपको रवा इडली नहीं खाना तो आप आज वर्ल्ड इडली डे पर प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल से बनी इडली बनाकर खा सकते हैं. मूंग दाल इडली की रेसिपी शेयर की है शेफ कुणाल कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल Kunal Kapur पर शेयर की है. आपको इडली पसंद है तो इस वीडियो को देखकर आप भी आज ही बनाएं झटपट मूंग दाल की इडली. इसे आप सांभर के साथ भी खा सकते हैं और कुणाल कपूर की इस भुने टमाटर की चटनी के साथ खाने का मजा ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP