गुमला का मशहूर बर्रा, मात्र 5 रुपये में मिल रहा लाजवाब स्वाद, 25 किमी दूर से खाने पहुंच रहे लोग

Share to your loved once


Last Updated:

Gumla Famous Barra: आज के इस मॉडर्न युग में फास्ट फूड का प्रचलन है लेकिन कुछ ट्रेडिशनल रेसिपीज आज भी हिट हैं. जैसे झारखंड के गुमला जिले के पालकोट में मिलने वाला बर्रा. इसका स्वाद आज भी यहां के लोगों के दिलों पर राज करता है. यही कारण है कि लोग गुमला शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर पालकोट प्रखंड इसका स्वाद चखने के लिए स्पेशली पहुंचते हैं. यहां मिलने वाला उड़द दाल का बर्रा इतना टेस्टी व फेमस है कि लोग काफी दूर-दूर से सिर्फ इसे खाने यहां खिंचे चले आते हैं. यह मात्र 5 रुपए प्रति पीस के हिसाब से परोसा जाता है. इसका टेस्ट और रेट दोनों इसे लाजवाब बनाते हैं.

होटल की संचालिका सपना देवी ने लोकल 18 को बताया कि ‘लगभग 26 साल से होटल अपने पति के साथ मिलकर चला रही हैं. उस समय उनका बड़ा बच्चा मात्र 1 साल का रहा होगा. उससे पूर्व उनके पति कांसा-पीतल का बर्तन बनाने का काम करते थे, लेकिन बर्तन बनाने में अधिक मेहनत करनी पड़ती थी. इसके अलावा धीरे-धीरे इनकी डिमांड भी कम होने लगी, जिससे मुनाफा भी कम होता था.

उस समय हमारे प्रखंड में गिने-चुने होटल थे, इसलिए होटल चलाने की सोची और शुरुआत की और अब लगभग 26 साल हो गए हैं यह काम करते-करते और कमाई भी अच्छी हो रही है. इसी की कमाई से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, घर बनाना, बच्चों की शादी वगैरह सब काम कर चुके हैं.

पूर्व में हमारा होटल जिले के पालकोट प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड पर चलाते थे, लेकिन लॉकडाउन के समय से घर में चलाना शुरू किया. तब से घर में ही चला रहे हैं. हमारे होटल में समोसा, धूसका, बर्रा, कचरी, इडली आदि बनाए जाते हैं. हमारे यहां का बर्रा ज्यादा फेमस है, जिसे आप घर पर भी ट्राई कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके लिए जरूरी सामग्री उड़द दाल (पानी में भिगोई हुई) को पीसते हैं, फिर उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ता व नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिलाते हैं और रिफाइंड तेल में गरमा-गरम छानकर लोगों को परोसते हैं. इसके साथ आलू व मटर की सब्जी, चना दाल व पोस्ता की चटनी, ऊपर से बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, नमक, चाट मसाला डालकर सखुआ के बने पत्तों (दोना) में परोसने का पारंपरिक अंदाज हमारे होटल की पहचान है.

आज के महंगाई के दौर में भी यहां स्वाद और जेब दोनों का ख्याल रखा जाता है. सब्जी और चटनी के साथ बर्रा मात्र ₹5 पीस के हिसाब से परोसा जाता है. हमारा होटल पालकोट प्रखंड में पम्पापुर भवानी जाने वाले रास्ते के कंसारी मोहल्ला में स्थित है. हमारी दुकान सुबह 7 बजे से शाम के 7:00 बजे तक खुली रहती है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP