ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ‘पनीर-शिमला मिर्च’, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी, खाते ही सब पूछेंगे- कैसे बनाई? जानें स्‍टेप्‍स

Share to your loved once


Paneer Capsicum Recipe : अगर आप भी घर पर वही पुराना पनीर खाकर बोर हो गए हैं और कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिसका स्वाद बिल्कुल ढाबे या होटल जैसा हो, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. पनीर और शिमला मिर्च (Paneer and Bell Pepper) भारतीय मसालों के साथ मिलकर एक ऐसा ज़ायका पैदा करती है, जिसे भूल पाना मुश्किल है. शिमला मिर्च का क्रंच और मखमली पनीर जब एक साथ करी में मिलता है तो यह पार्टी या स्पेशल डिनर की जान बन जाता है. आइए जानते हैं रेस्‍टोरेंट स्‍टाइल पनीर शिमला मिर्च बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

सामग्रियां (Ingredients)-

250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा),
2 मध्यम शिमला मिर्च (डाइस की हुई),
2 बड़े प्याज (बारीक कटे हुए).
3 पके टमाटर,
1 इंच अदरक का टुकड़ा,
2-3 हरी मिर्च का पेस्ट.
1 छोटा चम्मच जीरा,
1/2 चम्मच हल्दी,
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर,
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च (रंग के लिए),
1/2 चम्मच गरम मसाला और नमक.
2 बड़े चम्मच घी/तेल,
1 चम्मच फ्रेश क्रीम या मलाई,
थोड़ी सी कसूरी मेथी और हरा धनिया.

पनीर और शिमला मिर्च (Paneer and Bell Pepper)

बनाने की आसान विधि (Step-by-Step Guide):

– पैन में थोड़ा तेल गरम करें और पनीर को हल्का सुनहरा होने तक तलें. तलने के तुरंत बाद इसे गुनगुने पानी में डाल दें, इससे पनीर अंदर से रुई जैसा सॉफ्ट रहेगा. अब उसी तेल में शिमला मिर्च को तेज़ आंच पर 2 मिनट टॉस करें ताकि उसका रंग बरकरार रहे और कच्चापन निकल जाए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

– पैन में जीरा चटकाएं और प्याज को सुनहरा (Golden Brown) होने तक भूनें. अब तैयार टमाटर-अदरक-मिर्च का पेस्ट डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक कि मसाला किनारों से तेल न छोड़ने लगे.

-अब आंच धीमी करें और हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. अगर मसाला सूख रहा हो, तो 2 चम्मच पानी डालें. अगर आप होटल जैसी ‘रिच ग्रेवी’ चाहते हैं, तो इस वक्त क्रीम या मलाई डालकर अच्छे से फेंट लें.

-तैयार मसाले में भुनी हुई शिमला मिर्च और पानी से निकाला हुआ पनीर डालें. हल्के हाथों से मिक्स करें. अगर आपको सूखी सब्जी पसंद है तो इसे ऐसे ही रहने दें, वरना ग्रेवी के लिए थोड़ा गर्म पानी डालें.

-इसे ढक्कन लगाकर 4-5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें. आखिर में गरम मसाला और हाथों से रगड़कर कसूरी मेथी डालें. ताज़ा हरा धनिया ऊपर से छिड़कें.

-सब्जी को सर्व करने से पहले थोड़ा सा पनीर कद्दूकस (grate) करके ऊपर से डालें. यह न केवल डिश को दिखने में खूबसूरत बनाएगा, बल्कि ग्रेवी को भी एक गाढ़ा और मखमली टेक्सचर देगा. याद रखें, कसूरी मेथी को कभी स्किप न करें, क्योंकि असली रेस्टोरेंट वाला एरोमा उसी से आता है.

सर्विंग सजेशन: इसे लच्छा पराठा, बटर नान या फिर जीरा राइस के साथ परोसें. यकीन मानिए, खाने वाला हर शख्स आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP