Shabbir Ahmed Lone | Lashkar Terrorist Arrested | लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार, ISI के इशारे पर चला रहा था नापाक खेल

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

लश्कर आतंकी लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार, ISI के इशारे पर चला रहा था खेल

Last Updated:

Lashkar Terrorist Arrested: शब्बीर अहमद लोन को इससे पहले 2007 में दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के आरोपों में गिरफ़्तार किया था. 2019 में ज़मानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था. वह बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर संचालित हो रहा था.

ख़बरें फटाफट

लश्कर आतंकी लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार, ISI के इशारे पर चला रहा था खेलZoom

आतंकी शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर संचालित हो रहा था.

लोन को इससे पहले 2007 में दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के आरोपों में गिरफ़्तार किया था. 2019 में ज़मानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था, और जब यह बात सामने आई कि उसने वहां एक आतंकी सेल बना लिया है, तो वह सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली की ATS के लिए सिरदर्द बन गया था.

सूत्रों के मुताबिक, शब्बीर अहमद लोन ने एक संगठित मॉड्यूल तैयार किया था, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय था. हाल ही में दिल्ली और दक्षिण भारत में जिस आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था, उसी कड़ी में यह गिरफ्तारी हुई है. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल लंबे समय से भारत में माहौल बिगाड़ने की साजिश में जुटा हुआ था.

खास बात यह है कि इस मॉड्यूल ने दिल्ली और कोलकाता में कई जगहों पर भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे. इन पोस्टरों के जरिए न सिर्फ लोगों को भड़काने की कोशिश की गई, बल्कि देश में अस्थिरता फैलाने की भी साजिश रची जा रही थी.

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, फंडिंग कहां से हो रही थी और भारत में इसके संपर्क किन-किन शहरों तक फैले हुए थे. साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहे इस मॉड्यूल को स्थानीय स्तर पर किस तरह मदद मिल रही थी.

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक अहम कड़ी है और इससे आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की उम्मीद है.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP