झटपट तैयार, हफ्तेभर स्टोर! लाजवाब है कैरी की ये चटनी, हर खाने का मजा दुगना

Share to your loved once


Last Updated:

Kairi pudina chutney recipe :बुरहानपुर की फुला बाई ने गर्मी के लिए कैरी पुदीना चटनी की आसान रेसिपी बताया है. यह चटनी हरी मिर्च गुड़ सेंधा नमक से बनकर एक सप्ताह तक सुरक्षित रहती है और पाचन में मदद करती है.

ख़बरें फटाफट

Food Recipe : गर्मी के दिनों में लोग चटपटा खाने का प्लान बना लेते हैं, यदि आपके यहां पर यह प्लान बन रहा है तो आप खाने के साथ करी और पुदीने की चटनी बना लीजिए. यह खट्टी मीठी चटनी पूरे परिवार के लोगों को पसंद आती है. बहुत कम सामग्री में यह बनकर झटपट तैयार हो जाती है. इसको बनाना बहुत आसान है. केरी, पुदीना, शक्कर, हरी मिर्च अदरक और सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह चटनी बन कर तैयार हो जाती है.

यहां समझें स्पेशल रेसिपी
लोकल 18 की टीम ने एक्सपर्ट महिला फुला बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में आप आपके घर पर यह चटपटी चटनी आप आपके घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आपको कैरी पुदीना गुड सेंधा नमक और हरी मिर्च की आवश्यकता होती है जिससे आपकी यह चटनी बनकर तैयार हो जाएगी. इस चटनी की खासियत होती है कि यह चटनी एक सप्ताह तक खराब नहीं होगी. आप इसको फ्रिज में भी रख सकते हैं. यह ठंडी जगह पर भी रख सकते हैं. यह चटनी ऐसी होती है कि आप इसको सफर में भी ले जा सकते हैं. उसको खाने के साथ लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं और गर्मी में डॉक्टर भी इस तरह की चटनी खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि यह शरीर के तापमान को बना कर रखती है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है.

ऐसे कर सकते हैं तैयार 
यदि आप भी आपके घर पर कैरी और पुदीने की चटनी बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले आप बाजार से 500 ग्राम कैरी लेकर आईए उसे धो लीजिए और उसे बारीक बारीक काट लीजिए दो गड्डी पुदीना ले लीजिए उसके पत्ते तोड़ दीजिए आप दोनों को मिक्स कर 100 ग्राम हरी मिर्च और 30 ग्राम सेंधा नमक और 200 ग्राम गुड़ मिला दीजिए और उसको मिक्सर में पीस लीजिए जिससे आपकी यह चटनी तैयार हो जाएगी. इस चटनी को आप सिलपट्टे पर भी पीस सकते हैं. एक सप्ताह तक खराब नहीं होगी.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP