Delhi Crime News: दिल्ली में हैवान बना पति, शक के चलते पत्नी के सिर पर सिलेंडर से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत
Last Updated:
Delhi Crime News: दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की सिलेंडर से हमला कर हत्या कर दी. घटना रात 9:30 बजे की है, जब दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला हिंसा में बदल गया. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. मासूम बच्ची अब पड़ोसियों के पास है.

दिल्ली के पुल प्रहलादपुर में पति ने शक के चलते पत्नी की सिलेंडर से हत्या कर दी. (सांकेतिक AI फोटो)
Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां शक ने इंसान को इस कदर अंधा बना दिया कि एक पति ‘हैवान’ बन बैठा. घरेलू विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब गुस्सा और अविश्वास मिलकर हिंसा का रूप ले लेते हैं, तो उसका अंजाम बेहद खौफनाक होता है. पुल प्रहलादपुर इलाके में जो हुआ, वह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि उस टूटते भरोसे की कहानी है, जो धीरे-धीरे रिश्तों को अंदर से खत्म कर देता है. एक मासूम बच्ची की मां को उसके ही पति ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया सिर्फ शक के आधार पर. यह घटना समाज के सामने कई सवाल खड़े करती है कि आखिर रिश्तों में संवाद की जगह हिंसा क्यों ले रही है?
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होता रहता था, लेकिन रविवार रात यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने घर में रखे सिलेंडर से पत्नी पर हमला कर दिया. इस दौरान न सिर्फ क्रूरता की सारी हदें पार की गईं, बल्कि एक परिवार पूरी तरह बिखर गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं पड़ोसियों की गवाही इस वारदात की भयावहता को और स्पष्ट करती है.
Delhi: A neighbor says, “A husband killed his wife, who has an 18-month-old child. They were living in DDA housing for a month, and the husband allegedly committed the murder out of suspicion….” pic.twitter.com/1RXqBmubot