कानपुर में भीषण अग्निकांड, धूपबत्ती फैक्ट्री हूई जलकर खाक, इटावा को योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात
Last Updated:
UP Top News: अगर आप उत्तर प्रदेश की ताज़ा और अहम खबरों में दिलचस्पी रखते हैं, तो न्यूज18 हिंदी की इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको प्रदेश से जुड़ी हर बड़ी और छोटी खबर का अपडेट लगातार मिलता रहेगा. राजनीति से लेकर अपराध, प्रशासनिक फैसलों से लेकर सड़क हादसों तक हर तरह की खबरें आपको एक ही जगह आसानी से मिलेंगी.

यूपी लाइव न्यूज.
UP News LIVE: उत्तर प्रदेश में हो रही हलचल, नेताओं के बयान, पुलिस कार्रवाई, बड़े फैसले और जनता से जुड़े मुद्दों की हर जानकारी आपको तुरंत और सटीक रूप में यहां उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी जरूरी अपडेट भी समय-समय पर साझा की जाएंगी. यह लाइव कॉपी उन लोगों के लिए खास है जो उत्तर प्रदेश की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहते हैं और पल-पल की खबर से अपडेट रहना चाहते हैं. इसलिए अगर आप भी सूबे की हर खबर सबसे पहले और भरोसेमंद तरीके से जानना चाहते हैं, तो इस लाइव अपडेट के साथ लगातार जुड़े रहें.
गोंडा में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत
गोंडा में हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवारों की मौत हुई है. युवक एक ही बाईक से घर जा रहे थे. इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौर में भर्ती कराया गया. बस्ती में इलाज के दौरान मौत हुई है. हादसे में श्याम, अमरदीप और ऋतिक की मौत हुई है. खोड़ारे थाना क्षेत्र के बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर हादसा हुआ था.
₹5 के विवाद में किसान की फसल जलाई, 9 बीघा गेहूं राख
झांसी में महज 5 रुपये के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. दबंगों ने किसान के खेत में पहुंचकर उसकी कटी हुई गेहूं की फसल में आग लगा दी, जिससे करीब 9 बीघा फसल जलकर राख हो गई. विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
आजमगढ़ में तमंचे पर डांस, शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल
आजमगढ़ में शादी समारोह के दौरान एक युवक द्वारा तमंचे की नोक पर बार बालाओं से डांस कराने और फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में युवक कई राउंड गोली चलाता दिख रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव का है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
कानपुर में धूपबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान
कानपुर के चौबेपुर इलाके में धूपबत्ती पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की लपटों से फैक्ट्री में भारी नुकसान हुआ. सूचना मिलते ही चीफ फायर ऑफिसर दीपक शर्मा दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
इटावा में यमुना पर बनेगा नया पुल, हनुमान भक्तों और 60 गांवों को राहत
इटावा को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है. यमुना नदी पर करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है. यह पुल ऐतिहासिक पिलुआ हनुमान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. भाजपा विधायक सरिता भदौरिया की पहल पर इस परियोजना को स्वीकृति मिली है. करीब दो साल में पुल बनकर तैयार होगा, जिससे आसपास के करीब 60 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें