Dhurandhar 2 Movie Box Office: रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा पहले पार्ट का रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ भी हुई नतमस्तक

Share to your loved once


Last Updated:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के महज 11 दिनों में ही फिल्म ने अपने पहले पार्ट के 840 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, आदित्य धर की इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन को भी पछाड़ दिया है. अब यह फिल्म 850 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. जिस रफ्तार से यह बढ़ रही है, उससे साफ है कि आगे और भी कई बड़े रिकॉर्ड्स टूटने वाले हैं.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' ने मचाया गदर, तोड़ा पहले पार्ट का रिकॉर्ड, 'पुष्पा 2' हुई नतमस्तकZoom

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी इस फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की. इसके साथ कुल घरेलू कलेक्शन 840 करोड़ रुपये के पार निकल गया है. दिलचस्प बात है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अपने पिछले पार्ट ‘धुरंधर’ की लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. साथ ही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द रूल’ के भी एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंंधर 2’ के लिए दूसरा वीकेंड बेहद शानदार रहा. दूसरे शुक्रवार को 41.75 करोड़ की कमाई करने के बाद शनिवार को फिल्म ने लंबी छलांग लगाई और 62.85 करोड़ रुपये बटोर लिए. रविवार को यह आंकड़ा और भी ऊपर चला गया और फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में ही कुल 168.72 करोड़ रुपये कमा लिए. जिससे भारत में इसका नेट कलेक्शन अब 846.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘धुरंधर 2’ ने पहले पार्ट का तोड़ा रिकॉर्ड

आदित्य धर की इस फिल्म ने महज 11 दिनों के अंदर न सिर्फ अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के 840.20 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, बल्कि दूसरे वीकेंड की कमाई के मामले में भी उसे मात दे दी है. इतना ही नहीं, फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है जिसने 812.14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

साउथ फिल्मों को पछाड़ चुकी है ‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर 2’ अब तक ‘आरआरआर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी साउथ की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ चुकी है. फिलहाल इसकी नजर यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के 859.70 करोड़ के रिकॉर्ड पर है. इसके बाद फिल्म के निशाने पर ‘बाहुबली 2’ (1030 करोड़) और ‘पुष्पा 2’ (1234.10 करोड़) का ऑल इंडिया कलेक्शन होगा. जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि यह इतिहास रचने की पूरी तैयारी में है.

जसकीरत सिंह रंगी की कहानी है फिल्म

यह स्पाई थ्रिलर फिल्म जसकीरत सिंह रंगी की कहानी है, जिसे रणवीर सिंह ने निभाया है. फिल्म में दिखाया गया है कि वो किन हालातों की वजह से वह हमजा अली मजारी नाम का जासूस बन जाता है. हमजा पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के अंडरवर्ल्ड और वहां के सियासी गलियारों में अपनी पैठ बनाता है और एक बड़ा किंगपिन बनकर उभरता है, ताकि वह वहां के आतंकी नेटवर्क को जड़ से उखाड़ सके.

धुरंधर 2 फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें कि धुरंधर 2 फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आते हैं. साथ ही दानिश पंडोर और उदयबीर संधू जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम का एक सरप्राइज कैमियो भी है. राम गोपाल वर्मा, एसएस राजामौली, करण जौहर, आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन, राम चरण और अनुपम खेर जैसे बड़े सितारों ने फिल्म के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP