Crispy and cheesy Duplex mushroom recipie winning everyone heart viral on social media
Last Updated:
Duplex Mushroom Recipe Best Snacks: अगर आपके घर में मशरूम को लेकर अक्सर नाक-भौं सिकुड़ी जाती है, तो अब यह शिकायत दूर होने वाली है. एक नई और खास “डुप्लेक्स मशरूम” रेसिपी मशरूम को बना देती है सुपर टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक. बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को आयेगा बेहद पसंद. आज यह हर किचन में ट्रेंड बनती जा रही है.
अगर आपके घर में मशरूम को लेकर अक्सर लोगों के नाक-भौं सिकुड़ी जाती है, तो अब यह शिकायत दूर होने वाली है. एक नई और खास “डुप्लेक्स मशरूम” रेसिपी इन दिनों तेजी से पसंद की जा रही है. यह साधारण मशरूम को बना देती है सुपर टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक. खास बात यह है कि इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ रहा है. इसी वजह से यह हर किचन में ट्रेंड बनती जा रही है. डुप्लेक्स मशरूम की रेसिपी बता रहीं हैं देश के कई बड़े होटलों में काम कर चुकी शेफ स्पर्श नरूला.
डुप्लेक्स मशरूम बनाने के लिए सबसे पहले बड़े आकार के बटन मशरूम को अच्छे से साफ कर स्टेम को सावधानी से निकाल लें. इसके बाद थोड़े लहसुन, लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च और पालक को बारीक काट लें. इससे आपकी स्टफिंग हेल्थी भी बनेगी और टेस्टी भी. आप चाहें तो दूसरे चीजों से भी स्टफिंग तैयार कर सकते हैं.
साथ ही ब्रेड को मिक्सी में अच्छे से पीस कर ब्रेडक्रम्ब्स बना लें. इससे कुरकुरापन लाया जायेगा. साथ ही कॉर्नफ्लोर या मैदे का घोल तैयार कर लें. इस घोल में नमक, काली मिर्च और ओरेगैनो मिला दें. इस तरह से सारे इंग्रेडिएंट्स तैयार हो गए हैं. थोड़ा सा क्रीम चीज भी तैयार रखें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब इस रेसिपी की सबसे खास और स्वादिष्ट चीज स्टफिंग तैयार करते हैं. एक पैन में बटर या थोड़ा तेल गर्म कर उसमें बारीक कटा लहसुन डाल लें. जैसे ही लहसुन की खुशबू आने लगे तो उसमें लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च डालें और अच्छी तरह भून लें. फिर इसमें पालक डालकर तब तक पकाएं जबतक उसका पानी पूरी तरह सूख न जाए. इसके बाद इसको थोड़ा ठंडा होने दें. ठंडा होते ही इसमें क्रीम चीज, नमक, काली मिर्च और ओरेगैनो डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस तरह स्टफिंग रेडी है.
अब हर मशरूम के अंदर तैयार स्टफिंग को भरना शुरू करें. दो मशरूम को स्टफ करके उन्हें एक साथ जोड़ लें. इससे डुप्लेक्स यानी सैंडविच स्टाइल का बन जाता है. यही स्टाइल इस रेसिपी को अन्य मशरूम डिशेज से अलग बनाता है. इसके बाद इन स्टफ्ड मशरूम को क्रिस्पी बनाने के लिए कॉर्नफ्लोर या मैदे की घोल में डुबो कर ब्रेडक्रम्ब्स यानी ब्रेड के पाउडर में लपेटें. अधिक कुरकुरापन पाने के लिए इसको फिर से घोल में डालें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें.
अंत में इन मशरूम को मध्यम आंच पर गरम तेल में तब तक तलें जबतक इनका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए. ध्यान रखें कि आंच ज्यादा तेज न हो ताकि अंदर की स्टफिंग भी अच्छे से पक सके. तैयार डुप्लेक्स मशरूम को हल्का ठंडा करके बीच से काट लें. इस तरह से आपका डुप्लेक्स मशरूम बनकर तैयार है. अब इसे अपने पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ परोसे. यह डिश स्वाद और प्रेजेंटेशन दोनों में लोगों का दिल जीत लेती है.